{"_id":"5bd158a0bdec2269602c4c7c","slug":"student-murdered-by-gunshot-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र पर बदमाशों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र पर बदमाशों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
इटावा में छात्र की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में गुरुवार सुबह कोचिंग जा रहे 12वीं के छात्र पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। तीन गोलियां लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इटावा में छात्र की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना इटावा जिले में बसरेहर इलाके के चकवा खुर्द गांव की है। यहां कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र उपेंद्र यादव (18) पुत्र जय राम सिंह की अंधाधुंध गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र लाला राम इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। छात्र पर हमलावारों ने पांच गोलियां चलाईं। जिसमें उपेंद्र को तीन गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बसरेहर थाने की पुलिस मौके पर पड़ताल में जुटी है।