फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाकः शैतान बनकर साधु ने किया बीमार लड़की से बलात्कार, भाई की हत्या में काट रही है जेल 

Thu, 22 Mar 2018 09:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Sage did rape in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में पांचालघाट के एक साधु ने जेल में निरुद्ध भाई की हत्यारोपी युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। फरार चल रहे साधु को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसके गर्भवती होने का पता चला।  सीएमओ ने अस्पताल में गर्भवती के आपरेशन को लेकर सर्जन से सलाह-मशविरा किया है। 

 
Sage did rape in farrukhabad
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने भाई की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध चल रही है। अविवाहित होने के बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी पर जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान युवती ने बताया था कि जेल में आने से कुछ दिन पूर्व वह पांचालघाट गंगा स्नान करने गई थी। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान इलाज के बहाने एक साधु उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ समय बाद उसके भाई की मौत हो गई थी।
 
Sage did rape in farrukhabad
डेमो पिक
डीएम मोनिका रानी ने सीएमओ डॉक्टर उमाकांत पांडेय को गर्भवती की जांच के निर्देश दिए थे। इसी के चलते बुधवार सुबह सीएमओ ने लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती से जानकारी करने के बाद संबंधित सर्जन से बात की। इसके साथ ही सीएमओ ने आपरेशन कक्ष में पहुंच कर निरीक्षण किया। यहां पर जो खामियां मिली, उसे जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ओटी का निरीक्षण युवती के आपरेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसलिए किया था। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि युवती के प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sage did rape in farrukhabad
डेमो पिक
वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांचालघाट के साधु गिरजाशंकर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने साधु की पहचान के बारे में बताया था। उसके एक हाथ का पंजा कटा है। वहीं शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि साधु की तलाश में पांचालघाट में दबिश दी गई थी। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed