फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूत-प्रेत का चक्कर बताकर बीमार किशोरी से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
raped ill teenager by Tantrik
डेमो पिक
बीमार किशोरी पर भूत बाधा का चक्कर होने के झांसे में लेकर अधेड़ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। अधेड़ किशोरी के घर पर झाड़-फूंक करने गया था। पिता खेतों की तरफ गया घर पर किशोरी व उसकी मां थी। झाड़-फूंक के दौरान अधेड़ ने किशोरी की मां को कमरे के बाहर निकाल दिया था। अधेड़ के चंगुल से निकली किशोरी की चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में दुष्कर्म की तहरीर दी है। 

 

raped ill teenager by Tantrik
डेमो पिक
हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र किशोरी (16) करीब एक महीना से बीमार है। परिजनों ने उसक ा कस्बा के चिकित्सकों से इलाज कराया। पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन काफी परेशान थे। लगभग दस दिन पहले मोहल्ला नसरत नगर निवासी अधेड़ (45) जो झाड़-फूंक करता है। किशोरी के परिजनों से मिला था। अधेड़ किशोरी के परिजनों की पहचान का है। पीड़ित मां-बाप ने किशोरी के लंबे समय से बीमार होने की बात कही। अधेड़ ने भूत बाधा होने की बात कही और झाड़-फूंक कर किशोरी को इससे निजात दिलाने का झांसा दिया।
 
raped ill teenager by Tantrik
डेमो पिक
अधेड़ के झांसे में आए मां-बाप उसे घर ले गए और किशोरी की झाड़-फूं क कराई। अधेड़ ने झाड़-फूं क में कुछ दिन का समय लगने की बात कही। इसके चलते करीब दस दिन से वह रोजाना किशोरी के घर पहुंचकर झाड़-फूं क कर रहा था। मंगलवार को करीब 11 बजे अधेड़ किशोरी के घर पहुंचा। इस दौरान घर पर मां और बेटी थी। पिता खेतों की तरफ गया था। वह किशोरी को कमरे में ले गया और झाड़-फूं क करने लगा। इस दौरान किशोरी की मां भी कमरे के अंदर थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
raped ill teenager by Tantrik
डेमो पिक
कुछ देर झाड़ फू क करने के बाद अधेड़ ने किशोरी की मां को कमरे के बाहर जाने को कहा और बाहर से कुंडी लगाने की बात कही। झांसे में आई मां कमरे के बाहर निकली और कुंडी बंद कर दी। करीब आधा घंटा बाद किशोरी ने चीख-पुकार मचाते हुए दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खुलते ही किशोरी बदहवास हालत में बाहर निकली और मां रोते हुए बताया कि अधेड़ ने झाड़ फूक से उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बुरा काम किया है।
 
विज्ञापन
raped ill teenager by Tantrik
डेमो पिक
किशोरी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। भागने का प्रयास कर रहे अधेड़ को पड़ोसियों ने दबोच लिया। पड़ोसियों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंची। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिसकर्मी अधेड़ को कोतवाली ले गई। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बुधवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed