फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म कर बनाया वीडियाे फिर बाेला किसी काे बताया ताे फेसबुक पर कर दूंगा वायरल

Sun, 15 Apr 2018 07:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
rape with girl student in up
रेप पीड़िता
यूपी एक के बाद एक रेप की घटनाअाें से थर्रा गया है। चित्रकूट में हिस्ट्रीशीटर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली बीटीसी की छात्रा को धमकी मिल रही है। आरोपी दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने और भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 





 

rape with girl student in up
डेमाे पिक
चित्रकूट के एक गांव की बीटीसी छात्रा ने रविवार को बताया कि पहाड़ी थानाक्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी रामसहाए पटेल ने उसके पिता को बरगलाकर पहले फर्जी तरीके से शासन की योजना से दो लैपटाप दिलाए। उसका ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश कराया। फिर वहीं से एक दिन जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। 
 
rape with girl student in up
डेमाे पिक
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसकी फोटो लगाकर आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और लड़कियों व लड़कों को जोड़कर अश्लील कमेंट किए हैं। नये-नये मोबाइल नंबर से मैसेज भेजता है। इसकी रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है।  इधर, पीड़िता के पिता व फूफा ने बताया कि आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rape with girl student in up
डेमाे पिक
उसने इसकी शिकायत वूमेन पावर और पुलिस से की गई तो हिस्ट्रीशीटर ने डीआईओएस कार्यालय में फर्जी तरीके से लैपटाप लेने की शिकायत की। डीआईओएस कार्यालय से नोटिस मिलने पर पिता ने दोनों लैपटाप वापस कर दिए। फिर भी तीन साल तक हिस्ट्रीशीटर धमकी देता रहा। तंग आकर उसने एसपी से मिलकर पांच अप्रैल को कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed