{"_id":"5a98147a4f1c1bf17b8ba0fc","slug":"police-team-clash-mahendra-pasi-gang-in-forest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशरथ के जंगलाें में चायनीज एके 47 से लैस इनामी दस्यु महेंद्र पासी गैंग से हुई पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशरथ के जंगलाें में चायनीज एके 47 से लैस इनामी दस्यु महेंद्र पासी गैंग से हुई पुलिस की मुठभेड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र पासी गैंग से हुई पुलिस की मुठभे़ड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र पर दहशत का पर्याय बने 80 हजार के इनामी दस्यु महेंद्र पासी गैंग से पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गई। मऊ थाना क्षेत्र के दशरथ घाटी जंगल में एक घंटे तक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग व पुलिस की घेराबंदी के बाद भी गैंग भागने में सफल रहा। इस दौरान मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने गैंग की एक चाइनीज एके 47 राइफल बरामद कर ली। मौके से भारी मात्रा में कारतूस, डायरी, कागज व खाद्य सामग्री भी मिली है।
डाकुअाें की तलाश करती पुलिस
थाना क्षेत्र के नेउरा गांव के पास गुरुवार तड़के दशरथ घाटी जंगल में इनामी दस्यु महेंद्र पासी गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह ने एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार व मऊ एसओ सत्यपाल सिंह के साथ भारी पुलिस फोर्स लेकर जंगल में घुस गए। पुलिस को देखते ही गैंग के सदस्यों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की मजबूत होती घेराबंदी के आगे दस्यु गैंग भाग निकला।
डाकुअाें के पास से मिले हथियार
मुठभेड़ स्थल से पुलिस को गैंग सरगना की एक चाइनीज एके 47 के अलावा एक दर्जन कारतूस, आधा दर्जन खोखा, बीड़ी, सिगरेट व खाद्य सामग्री बरामद की गई है। डाकू महेंद्र पासी खुद को गैंग का सरगना बनने के लिए गैंग के सरगना रजउआ यादव को गोली मारकर हत्या कर चुका है। डाकू गोप्पा के जेल जाने के बाद इन बचे डकैतों ने नया गैंग तैयार किया था जिसका सरगना गोप्पा का भांजा रजउआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाकुअें के पास से मिला सामान
नवंबर 2017 में फिरौती की रकम के बंटवारे के विवाद में महेंद्र ने ही उसे गोली मारकर मानिकपुर के जंगल में फेंक दिया था। जिसका शव कंकाल के रूप में एक सप्ताह पूर्व बरामद हो चुका है। डाकू महेंद्र पासी गैंग में उसके दो भाई पम्मी के अलावा एक अन्य सदस्य हैं। एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत कुमार व मऊ थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि गैंग पूरी तरह टूट चुका है। जल्द ही इसका सफाया किया जाएगा।
विज्ञापन
डाकुअाें की तलाश में पुलिस
इस मुठभेड़ के दौरान चार सदस्यों के ही मौजूद होने की सूचना मिली थी। डाकू महेंद्र पासी गैंग से मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें बरामद चाइनीज एके 47 डाकू ददुआ के जमाने की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह असलहे इस गैंग के पास मिलने से साबित होता है कि इन सदस्यों को लंबे समय से गैंग में है। इसके पूर्व बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ में भी आटो सेमी राइफल पुलिस ने बरामद की थी। वह असलहा भी ददुआ गैंग का ही बताया गया था।