फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police man become Villain of Love Story

लव स्टोरी का 'विलेन बना दरोगा', शादी के बाद गर्भवती हुई लड़की को भेजा नारी निकेतन और प्रेमी को जेल 

Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police man become Villain of Love Story
डेमो पिक

अपने फायदे के लिए दरोगा ने फर्जी रिपोर्ट बनाकर एक गर्भवती युवती को नाबालिग दर्शा कर नारी निकेतन लखनऊ और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। चार्जशीट में युवती के कलमबंद बयान और जिला अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट को भी दबा दिया गया। मुकदमे की पुनर्विवेचना में सच्चाई सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने कुरसठ चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। अब फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमे को खारिज किया जाएगा। साथ ही चार महीने से निरुद्ध प्रेमी-प्रेमिका को मुक्त किया जाएगा। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। 

विज्ञापन


उन्नाव आसीवन थाने के कुरसठ पुलिस चौकी क्षेत्र की युवती (18) का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई और दोनों ने शादी कर ली। इधर, युवती के घर वालों ने मुकदमा दर्ज कराया। चार महीने पहले कुरसठ चौकी पुलिस ने दोनों को लखनऊ से खोज निकाला।
विज्ञापन


एक नेता के दबाव में कुरसठ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप गौर ने तथ्यों को छिपाते हुए युवती को नाबालिग करार दे दिया और युवक के खिलाफ नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। युवती को नारी निकेतन लखनऊ भेजा गया। आसीवन थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने चार्जशीट में युवती की कक्षा 5 या कक्षा 8 आठ की मार्कशीट लगाने के बजाय कक्षा 6 की मार्कशीट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उम्र परीक्षण की रिपोर्ट में युवती की उम्र 18 साल बताई गई, लेकिन इस रिपोर्ट को भी अनदेखा कर दिया गया। युवती ने अपने कलमबंद बयान में खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और शादी करने की बात स्वीकार की थी। उसके बयान को भी नजरअंदाज कर दिया गया।


एसओ ने बताया कि एएसपी ने रिपोर्ट तलब की तो चार्जशीट का अवलोकन किया गया। इस पर मामला सामने आया। सीओ ने मुकदमे की पुनर्विवेचना कराई तो सच्चाई सामने आ गई। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि प्रकरण में कुरसठ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप गौर को निलंबित कर दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed