फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   occultist burned girls body

चुड़ैल उतारने के नाम पर लड़की का बदन जलाया

Sat, 03 Sep 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
occultist burned girls body
चुड़ैल के चक्कर में तांत्रिक की अमानवीयता का शिकार हुई नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने के नाम पर 14 वर्षीय किशोरी को पहले घरवालों ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी फिर एक तांत्रिक के यहां ले जाकर चार घंटों तक यातनाएं दिलवाई। यहां उसे पैरों में गर्म चेन पहनाई गई। अगरबत्ती से मुंह पर दागा गया। डंडों से बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महाराजपुर के कोढ़वा गांव निवासी मजदूर चंद्रपाल के परिवार में पत्नी और नौ बच्चे हैं। सोमवार रात छठवें नंबर की बेटी रीता परिवार के साथ घर की छत पर सो रही थी। रात साढ़े तीन बजे वह अचानक चिल्लाने लगी। उसे लगा कि उसके ऊपर कोई बैठा है। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने सभी को झटक दिया। किशोरी को वह किसी तरह काबू कर के नीचे लाए और कमरे में बंद कर दिया। चंद्रपाल के पिता राम खिलावन गांव के तांत्रिक है। उन्होंने भूत बाधा समझ पोती पर झाड़ फूंक शुरू की। मंगलवार शाम चार बजे वह उसे अपने से बड़े तांत्रिक बिधनू के बुधेड़ा गांव निवासी परदेशी पासी के यहां ले गए। यहां रीता को एक कमरे में बंद कर परदेशी ने यातनाएं देनी शुरू कीं। साइकिल की चेन गर्म कर पैरों में बांध दी। मुंह पर अगरबत्ती से दागा। तांत्रिक यह कहकर टॉर्चर कर रहा था कि लड़की पर किसी चुड़ैल का साया है। चार घंटे की यातनाओं के बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन

चार दिन बाद याद आए पुलिस, डॉक्टर
चार दिन प्रताड़ित करने के बाद चंद्रपाल रीता को शनिवार सुबह पुलिस के पास लेकर पहुंचा। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने तांत्रिक परदेशी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट बिधनू थाने में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने नहीं उसके बाबा ने यातनाएं दी
तांत्रिक परदेशी ने पुलिस को बताया कि किशोरी का बाबा तांत्रिक है जब वह नाकाम रहा तो उसके पास लाया था। यातनाएं उसने नहीं दी हैं। वहीं रीता ने परदेेशी पर जलाने, डंडे से पीटने यातनाएं देने की तहरीर दी है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। बिधनू पुलिस ने आरोपी परदेशी के खिलाफ झांसा देकर यातनाएं देना, जलना और गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

पड़ोसी पर तंत्र मंत्रा का आरोप मढ़ा
चंद्रपाल ने महाराजापुर थाने में दी तहरीर में गांव के चार लोगों पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने परदेशी के तंत्र-मंत्र कराया जिससे रीता की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पुलिस ने तर्क दिया कि जब आरोपी ने तंत्र मंत्र किया तो वह किशोरी को उसी के पास क्यों ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed