फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के पिता काे पता चला कि बेटी करती है एमअार से प्यार ताे किया ये हाल

Tue, 23 Jan 2018 09:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
medical representative killed in kanpur
डेमो पिक
मेडिकल रेप्रेजेंटेटिव जहीर अब्बास की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। जांच में पता चला है जहीर को उसकी प्रेमिका के पिता ने गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में कथित पत्रकार और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।


 

प्रेम प्रसंग में हुई एमआर की हत्या

medical representative killed in kanpur
डेमो पिक
छोटे मियां का हाता, कर्नलगंज निवासी मजहर अब्बास का बेटा जहीर अब्बास एक दवा कंपनी में मेडिकल रेप्रेजेंटेटिव था। रविवार रात वह अपने एक साथी के साथ स्कूटी से बांसमंडी स्थित गरीब नवाज गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। उसी दौरान कागजी मोहाल, बजरिया में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध थे

medical representative killed in kanpur
डेमो पिक
बजरिया पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक जहीर के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जहीर के बजरिया इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन इसके विरोध में थे। इसलिए युवती के पिता ने जहीर की हत्या की साजिश रची थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो रिश्तेदारों को उठाया, पूछताछ

medical representative killed in kanpur
डेमो पिक
युवती का पिता अपने रिश्तेदार कथित पत्रकार सलीम और बंटी के साथ जहीर को स्वरूप नगर के एक मॉडल शॉप में शराब पिलाने ले गए थे। वहां से लौटते वक्त युवती के पिता ने जहीर को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया था। फिर रास्ते में साजिश केतहत युवती के पिता और दो लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने दो लोगों को बाइक से भागते हुए देखा भी था। 

 
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता और रिश्तेदारों पर शक

medical representative killed in kanpur
डेमो पिक
पुलिस के मुताबिक मॉडल शॉप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी प्रेमिका के पिता माहरुफ, बंदी और सलीम जहीर के साथ नजर आए हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। युवती के पिता के अपने दो रिश्तेदारों सलीम और बंटी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात भी सामने आई है। सलीम और बंटी को हिरासत में लिया है। माहरुफ की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed