इश्क उम्र देखकर नहीं हाेता पर जब हाेता है ताे काेई कुछ भी कर गुजरता है। कानपुर में एक छात्रा काे कक्षा 8 में पढ़ने वाले एक छात्र से प्यार हाे गया। दाेनाें ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं अाैर फिर घर वालाें की नजराें से बचकर भाग निकले।
कोहना इलाके में स्कूल के जूनियर छात्र से प्रेम विवाह करने से रोकेजाने पर नौवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाने के बाद उसे हैलट में भर्ती कराया है। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्रा की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने बताया कि छात्रा क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती है।
उसका स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह प्रेमी के साथ गोरखपुर भाग गई थी। शनिवार को पुलिस की मदद से परिजन गोरखपुर से उसे घर लेकर आए थे।
इसके बाद से छात्रा प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने की जिद पर अड़ी है। परिजनों ने उसे प्रेम विवाह करने से रोका तो नाराज हो गई। छात्रा ने मंगलवार सुबह मौका पाकर घर में ही खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।