फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा काे क्याें बीच सड़क पर बेल्टाें से पीटा गया

Sun, 11 Feb 2018 08:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 08:06 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Girl was beaten between the road
डेमो पिक
महोबा के कुलपहाड़ में एक चाैका देने वाला मामला सामने अाया है। यहां बोर्ड परीक्षा देने जा रही एक छात्रा के छेड़खानी का व‌िराेध करने पर उसे सरे बाजार पीटा गया। लाेग तमाशबीन खड़े देखते रहे। विरोध करने युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

 

 

Girl was beaten between the road
डेमो पिक

बोर्ड परीक्षा देने जा रही एक छात्रा से युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली की तो युवक ने दूूसरे दिन परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सरेआम बेल्ट से पिटाई की। पीड़ित के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है।
 

 

Girl was beaten between the road
डेमो पिक

 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवरा निवासी 17 वर्षीय छात्रा के पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। छात्रा अपनी मां और दादा के साथ गांव में रहती है। दो दिन पहले इंटरमीडिएट का पेपर देने जा रही थी। तभी गांव के एक युवक पुष्पेंद्र यादव पुत्र कांशीराम यादव ने छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की जमकर पिटाई कर दी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl was beaten between the road
डेमो पिक

परिजनों ने घटना की शिकायत कोतवाली में की तो नाराज युवक ने शुक्रवार को पेपर देकर लौट रही छात्रा को पुन: सरेआम बेल्टों से पीटा। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े तब तक युवक भाग गया। लड़की की मां ने कोतवाली कुलपहाड़ में पुष्पेंद्र के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 

विज्ञापन
Girl was beaten between the road
डेमो पिक
पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। छात्रा जनतंत्र इंटर कॉलेज में पढ़ती है और भटेवरा गांव से प्रतिदिन पढ़ने आती है। छात्रा की मां ने बताया कि दो बार पहले भी युवक छात्रा को परेशान कर चुका है। लेकिन सुलह हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed