{"_id":"5c190d99bdec22569f266e20","slug":"crime-against-women-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने उठाया विवाहिता की मजबूरी का फायदा, पुलिस ने एक न सुनी मुख्यमंत्री से मांगा न्याय ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने उठाया विवाहिता की मजबूरी का फायदा, पुलिस ने एक न सुनी मुख्यमंत्री से मांगा न्याय
Wed, 19 Dec 2018 08:59 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की बीमारी से परेशान विवाहिता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए चचिया ससुर ने दुष्कर्म किया। पुलिस में फरियाद नहीं सुनी जाने पर मंगलवार को पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला यूपी के इटावा जिले का है।
इटावा भरथना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई। उसका इलाज आगरा में चला। महिला ने बताया कि इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था। उसने सारे गहने तक बेच दिए। उसके बाद भी पति के ठीक नहीं होने पर रिश्तेदारों से मदद मांगी।
विज्ञापन
इटावा भरथना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई। उसका इलाज आगरा में चला। महिला ने बताया कि इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था। उसने सारे गहने तक बेच दिए। उसके बाद भी पति के ठीक नहीं होने पर रिश्तेदारों से मदद मांगी।
विज्ञापन
डेमो पिक
मदद देने के बहाने चचिया ससुर ने घर में घुस आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन मामला तक दर्ज नहीं हुआ। मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसका मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, कोतवाल भूपेन्द्र राठी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। इस जांच को महिला आयोग में भेजा गया था। लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे झल्लायी महिला गलत आरोप लगा रही है।