फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल की फीस देने के लिए गेहूं बेचने पर मां ने लगाई फटकार ताे किशोर के इस कदम पर राेया पूरा परिवार

Thu, 01 Mar 2018 07:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
7th class student commit suicide in up
घटनास्थल पर माैजूद गांव के लाेग
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मां ने अपने बेटे काे गेहूं पिसवाने के लिए दिया जिसे किशोर ने बेच दिया। घर पहुंचे किशाेर काे मां ने गेहूं बेचने के लिए डांटा ताे उसने कुछ एेसा कर डाला कि पूरा घर फूट-फूट कर राेया। जानिए क्या है पूरा मामला।

 
7th class student commit suicide in up
डेमो पिक
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रमेश उर्फ बनवारी पाल के चौदह वर्षीय पुत्र जितेंद्र पाल का शव बुधवार को घर से कुछ दूर खेत पर लगे बबूल के पेड़ से फांसी से लटका मिला। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। जितेंद्र पाल मां राजकली और छोटे भाई के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 
7th class student commit suicide in up
डेमो पिक
वह संकट मोचन आदर्श शिशु मंदिर विद्यालय में सातवीं का छात्र था। स्कूल की फीस 150 रुपये प्रतिमाह लगती थी। एक माह की फीस जमा न होने से वह कई दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। मंगलवार को मां ने कुछ गेहूं देकर जितेंद्र को पिसाने के लिए चक्की भेजा था। जितेंद्र ने गेहूं बेच दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया था। बुधवार की सुबह होली मनाने पिता रमेश भी गांव आ गये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
7th class student commit suicide in up
डेमो पिक
जितेंद्र सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था।कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि जितेंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जितेंद्र ने दोस्तों के साथ काम धंधे की तलाश में मुंबई जाने के लिए घर का गेहूं बेचा था। पिता का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं चला। घर लौटने पर जितेंद्र ने उसके पैर छुए और चाय-पानी कराया।
 
विज्ञापन
7th class student commit suicide in up
डेमो पिक
वह ग्राम प्रधान के पास बैठा था तभी घटना की सूचना मिली। मां ने बताया कि होली को लेकर वह काफी खुश था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सागर पाल की सूचना पर आई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह का कहना है कि स्कूल न जाने पर मां ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed