फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था विकास, तभी बजी माेबाइल की घंटी अाैर फिर जाे हुअा....

Wed, 07 Mar 2018 11:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
20 year old man killed in up
मृतक विकास
यूपी के इटावा जिले में एक युवक की वहशियाना तरीके से हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की ही रहने वाली प्रेमिका, उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला। 



 
20 year old man killed in up
मृतक के परिजन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव में प्रेम संबंध में युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसे आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। डूंगरी गांव निवासी विकास शाक्य (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया। वह फोन सुनते सुनते घर से दूर चला गया। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया।

 
20 year old man killed in up
डेमाे पिक
रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। बुधवार तड़के गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर रामनरेश के खेत में आम के पेड़ से विकास का शव लटका मिला। फंदा साड़ी से बनाया गया था। सूचना पर विकास के परिजन और थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के नीचे उतारा। गले पर कसाव के निशान मिले।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
20 year old man killed in up
परिजनाें से बात करते कप्तान विजय कृष्णा
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध की बात सामने आई। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे विकास का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। इस वजह से उसे नौकरी के लिए दिल्ली भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटा था।


 
विज्ञापन
20 year old man killed in up
डेमाे पिक
मंगलवार रात उसे दोबारा दिल्ली जाना था, लेकिन मोबाइल पर काल आने के बाद वह घर से निकल गया। उन्होंने गांव की ही रीता देवी, उसके भाई राहुल व अंजनी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान तीनों आरोपी घर से गायब मिले। पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली तो वहां प्रेम पत्र मिला, जिसे कब्जे में ले लिया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed