फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में अरब सागर की हवाओं ने तेजी से बदला मौसम, 22 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Sat, 18 Apr 2020 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur Arabian Sea winds revenge season , it rained
यूपी में तेजी से बदला मौसम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में शनिवार सुबह चार मिमी बारिश हुई। विशेषज्ञों ने बताया अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्यक्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ का अरब सागर की हवाओं के संपर्क में आने से मौसम में बदलाव हुआ है। इसी वजह से शनिवार सुबह कानपुर में चार मिलीमीटर बारिश हुई। 22 अप्रैल तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


 
kanpur Arabian Sea winds revenge season , it rained
हल्की बूंदा बांदी के बीच निकली धूप - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार जब भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर होता है तब पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में जिस क्षेत्र में नमी होती है, वहां पर मौसम अचानक बदलता है। दो-तीन दिन पहले यहां तापमान 40 के आसपास था। इसी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है।

 
kanpur Arabian Sea winds revenge season , it rained
पूरे दिन छाए रहे बादल, चली तेज हवाएं - फोटो : amar ujala
कानपुर में घंटाघर, मोती झील और जाजमऊ रहे। इन सभी स्थानों पर तीन मिमी से अधिक बारिश हुई। विजयनगर, आईआईटी कल्याणपुर, गोल चौराहा आदि क्षेत्रों में बारिश 2.60 मिमी के आसपास रही है। हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 37.4 से बढ़कर 37.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री कम 21. 6 रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur Arabian Sea winds revenge season , it rained
घने बादलों से बढ़ी किसानों के दिलों की धड़कन - फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में हवा के कम दबाव की वजह से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। वहीं कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट सहित अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला बदला रहा।

 
विज्ञापन
kanpur Arabian Sea winds revenge season , it rained
तेजी से बदला मौसम - फोटो : amar ujala
बारिश से फसलों को नुकसान नहीं
शनिवार को हुई बारिश में नगर में आने वाले गांवों की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में हर ब्लॉक से सर्वे रिपोर्ट मंगा ली गई है। बारिश से फसल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि खेतों मेें खड़ी और काटकर डाली गई गेहूं की फसल गीली जरूर हो गई है, जो एक-दो दिन में सूख जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed