फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धांधली: अंत्येष्टि का सामान 1100 का, वसूल लिए 7600 रुपये, 305 शवों का अंतिम संस्कार, 26 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 05 May 2021 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 May 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, Death from corona
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में अपनों से बिछड़ने के गम में डूबे लोगों से उगाही थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को लालबंगला बाजार में दुकानदार विक्की ने अंत्येष्टि के सामान के एवज में 7600 रुपये वसूल लिए। जबकि, बाजार में इसकी निर्धारित कीमत महज 11 सौ रुपये है। इसका पता चलते ही औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के करीबी भारत गुजराल सहित अन्य लोग बाजार पहुंचे।


वसूली का विरोध कर दुकानदार को फटकार लगाई और 6500 रुपये वापस कराए। भारत गुजराल ने बताया कि पुलिस ने भी दुकानदार का चालान किया है। बाजार के सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे तय कीमत पर ही अंतिम संस्कार का सामान बेचें।
coronavirus news, funeral in kanpur, Death from corona
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ करीब बीस दिन बाद मंगलवार को अंतिम संस्कारों की संख्या घटकर 305 पर आ गई। वहीं प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में 26 जनाजों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह संख्या भी रोज के मुकाबले कम रही।

भैरव घाट शमशान घाट में रात करीब साढ़े 11 बजे नौबस्ता निवासी एक मरीज का शव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उनकी नोएडा के एक अस्पताल में मृत्यु हुई। शव वहां से लाकर रातभर घर में नहीं रखना चाहते थे। इसलिए रात में ही अंतिम संस्कार करा रहे हैं। इसके लिए लकड़ियों आदि की व्यवस्था पहले से कराई गई थी।
coronavirus news, funeral in kanpur, Death from corona
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
विद्युत शवदाह गृहों में पहुंचे 71 शव
नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में रात नौ बजे तक कोरोना संक्रमित मरीजों सहित 63 शव पहुंचे। इनमें से 16 शवों का इलेक्ट्रॉनिक भट्ठियों में अंतिम संस्कार किया गया। इसी परिसर में दिनभर में 46 शवों की अंत्येष्टि लकड़ियों से की गई। रात नौ बजे तक यहां चिताएं जलती रहीं। भगवतदास घाट शमशान घाट में 20 शव पहुंचे। इनमें से आठ का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में और 12 का लकड़ियों से किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, Death from corona
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
घाट का नाम                    शवों की संख्या
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह        63
भैरव घाट श्मशान घाट                32
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह    8
भगवतदास श्मशान घाट          12
स्वर्ग आश्रम                                35
सिद्धनाथ घाट                        30
बिठूर                                    67
ड्योढ़ी घाट                            35
नजफगढ़ घाट                        15
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य    8

 
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, Death from corona
शवों की लगी हैं लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
प्रमुख कब्रिस्तान में दफन हुए जनाजे
नगर निगम कब्रिस्तान, बजरिया- 2
अवामी कब्रिस्तान, बड़ी ईदगाह - 5
नब्बू शाह, छेदी शाह समेत संयुक्त कब्रिस्तान- 4
बगाही कब्रिस्तान, बेगमपुरवा - 4
दादा मियां कब्रिस्तान, जाजमऊ- 5
अशरफाबाद कब्रिस्तान, जाजमऊ- 2
तकिया बिसातियान, कर्नलगंज- 2
गंज शहीदा कब्रिस्तान, मसवानपुर- 1
गदियाना कब्रिस्तान, श्याम नगर- 1
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed