फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Coronavirus in auraiya: CO takes up steering of the tractor and sanitizing the area

Coronavirus in UP: सीओ ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेयरिंग और निकल पड़े मोहल्लों को सैनिटाइज करने

Sat, 18 Apr 2020 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in auraiya: CO takes up steering of the tractor and sanitizing the area
सीओ ने 15 वार्डों में जाकर मोहल्लों को सैनिटाइज कराने का काम किया - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अजीतमल तहसील के हालेपुर गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के अधिकारी अलर्ट जोन में हैं। कहीं भी कोई चूक न हो जाए इसके लिए वह खासे अलर्ट हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बिधूना नगर क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने का काम चल रहा था। ऐसे में यहां तैनात सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने एक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद संभाल ली और नगर क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में जाकर मोहल्लों को सैनिटाइज कराने का काम किया।
विज्ञापन


उनकी यह कार्यशैली शनिवार को खासी चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान उन्होंने वॉर्ड के लोगों से लॉकडाउन के दौरान उनकी समस्याएं भी पूछीं। बिधूना में तैनात सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने नगर पंचायत के ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैक्टर को ड्राइव करते हुए नगर क्षेत्र के 15 वॉर्डों का भ्रमण किया। साथ ही प्रत्येक वॉर्ड को सैनिटाइज भी किया। ट्रैक्टर से आगे-आगे सीओ और पीछे-पीछे नगर पंचायत के कर्मी और पुलिस चल रही थी। यह सभी 15 वॉर्डों में गए और वॉर्डों को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया। इस दौरान सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने लोगों के साथ बातचीत भी की।


कहा कि अगर कोई समस्या है तो वह उनके सीयूजी नंबर व कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बिधूना की जनता से लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed