फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल कोरोना: ऑक्सीजन और बेड न मिलने से बिगड़ती गई हालत, तड़पकर हुई संक्रमित की मौत

Sun, 25 Apr 2021 05:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Apr 2021 05:50 AM IST
विज्ञापन
Corona: worsening condition due to lack of oxygen and beds, death of infected patient
कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और बेड की किल्लत - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर के गूबा गार्डन में किराये पर रहने वाले कोरोना संक्रमित अवधेश कुमार (55) की बेड और ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। उनके परिजन दिनभर बेड और ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे।


 
Corona: worsening condition due to lack of oxygen and beds, death of infected patient
ऑक्सीजन की किल्लत - फोटो : amar ujala
कोविड कंट्रोल रूम का फोन मिलाया लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। इतना ही नहीं शव पैतृक गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। सूचना पर गांव से अन्य परिजन निजी वाहन से आए और शव लेकर गए। 

 
Corona: worsening condition due to lack of oxygen and beds, death of infected patient
मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज - फोटो : amar ujala
मूल रूप से मिर्जापुर निवासी अवधेश कुमार दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। यहां किराये पर अकेले रहते थे। मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हुई। बारासिरोही सीएचसी में एंटीजन जांच कराई तो पॉजिटिव निकले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona: worsening condition due to lack of oxygen and beds, death of infected patient
इलाज के लिए दर दर भटक रहे मरीज - फोटो : amar ujala
सीएचसी से दवा लेकर कमरे पर आ गए और घर वालों को सूचना दी। बुधवार सुबह बेटा शिवम और पत्नी शहर आ गए। गुरुवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 108 पर फोन किया, पर कोई जवाब नहीं मिला।
 
विज्ञापन
Corona: worsening condition due to lack of oxygen and beds, death of infected patient
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
कोरोना पॉजिटिव जानकर कोई प्राइवेट वाहन वाला भी नहीं तैयार हुआ। इसके बाद शिवम ने कोविड कंट्रोल रूम का फोन लगाया तो अस्पताल में बेड न खाली होने का जवाब मिला। इस बीच अवधेश तबीयत बिगड़ती गई और शाम को उनकी मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed