फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलट में सख्त पहरा, कानपुर देहात में 18 निगेटिव, औरैया में 11 क्वारंटीन, हरदोई में दो संदिग्ध मिले

Wed, 08 Apr 2020 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Apr 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
corona update: 18 negatives in Kanpur dehat, 11 quarantines in Auraiya, two suspects found in Hardoi
कानपुर के हैलट में सख्त हुआ पहरा - फोटो : amar ujala
कानपुर में पूर्ण लॉकडाउन के मद्देनजर प्रशासन ने और सख्ती बढ़ा दी है। कानपुर देहात में 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं औरैया में जमातियों के संपर्क में रहे 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हरदोई में दो रेलवे कर्मी कोरोना संदिग्ध मिले हैं। कई जिलों से क्वारंटीन सेंटरों और आइसोलेशन वार्डों से भागने की घटनाओं को देखते हुए यहां पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। हैलट अस्पताल में पुुलिस बल की संख्या में भारी इजाफा किया गया है। 


 
corona update: 18 negatives in Kanpur dehat, 11 quarantines in Auraiya, two suspects found in Hardoi
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
हैलट के आइसोलेशन वार्ड में छह और सरसौल के आइसोलेशन वार्ड में तीन कोरोना पेशेंट भर्ती हैं। वहीं, शहर की छतों पर जमघट न लगे इसके लिए लगातार ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अब तक 13 मामले लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज किए जा चुके हैं। गुरुवार को शब-ए-बारात के मद्देनजर मुस्लिम इलाकों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है।

 
corona update: 18 negatives in Kanpur dehat, 11 quarantines in Auraiya, two suspects found in Hardoi
कानपुर हैलट में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात: जमातियों के संपर्क में आए 18 की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमातियों के संपर्क में आए 32 लोगों के सैंपलों में बुधवार को 18 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। शासन के निर्देश पर जिले से मलेरियारोधी दवा हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन की 20 हजार गोलियां भेजी गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona update: 18 negatives in Kanpur dehat, 11 quarantines in Auraiya, two suspects found in Hardoi
कानपुर देहात में क्वारंटीन वार्ड के बाहर तैनात मेडिकल स्टाफ - फोटो : amar ujala
औरैया: जमातियों के संपर्क में आए 11 को किया क्वारंटीन
कोरोना पॉजिटिव पाए गए चार पाजिटिव जमातियों के संपर्क में आए 11 लोगों को बुधवार को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। सभी के सैंपल भेजे गए हैं। वहीं, 4 अप्रैल को रोड जोन में डाले गए खानपुर कस्बे में आगरा में पॉजिटिव पाए गए जमाती के रुकने की हिस्ट्री मिलने पर रेडजोन की अवधि बढ़ा दी है।

 
विज्ञापन
corona update: 18 negatives in Kanpur dehat, 11 quarantines in Auraiya, two suspects found in Hardoi
हरदोई में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिले - फोटो : Amar Ujala
हरदोई: रेलवे कर्मी सहित दो कोरोना संदिग्ध
जिले में बुधवार को रेलवे कर्मचारी सहित दो लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। मल्लावां निवासी रेलवे कर्मी को पिछले तीन दिनों से बुखार के साथ खांसी जुकाम था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। ऐसे ही लक्षण संडीला की महिला में दिखने के कारण उसे जिला अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। दोनों की सैंपलिंग की गई है। वहीं सोमवार को प्राइवेट अस्पताल में मरी 18 वर्षीय कोरोना संदिग्ध युवती का नमूना निगेटिव आया है। पिहानी के कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए एक व्यक्ति का नमूना मेडिकल कालेज ने मंगलवार को दोबारा मांगा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed