{"_id":"5d6cb9f98ebc3e93a9530f0c","slug":"comedian-raju-srivastav-said-about-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनौ पाकिस्तान.. तुमका पूरा कश्मीर भूले का पड़ि- राजू श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनौ पाकिस्तान.. तुमका पूरा कश्मीर भूले का पड़ि- राजू श्रीवास्तव
Mon, 02 Sep 2019 12:19 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों बहुत सी बातें आंय जो हमका समझ मा नाहि आवत हैं जइसे कोऊ से पूछौ कि कहां गे रहेव.. तो कहत हैं थोड़ा लालबंगला तक गे रहन.. हम कहा थोड़ा काहे गयेव.. पूरा जातेव.. अइसेहे कोऊ से पूछौ कि काहे लेट हुई गयेव.. तो कहियें कि थोड़ा खाना खावत रहेन.. अरे भईया थोड़ा काहे खायेव.. खाओ तो पूरा खाना खाव.. अइसेहे एक अउर लब्भड़ आंय हमरे दर्शनपुरवा के कनौजिया.. हमका दुई महीना बाद मिले तो हम अइसेहे पूछि लिहेन कि इत्ते दिन कहां रहेव बे?.. तो उई शरमाय के जवाब दिहिन..
राजू श्रीवास्तव
ऊ कन्नौज मा थोड़ा शादी रही हमरी.. हम कहा अबे शादी थोड़ी काहे किहेव.. ई तो पूरी करे के चाहि.. तुम थोड़ी शादी करि के कानपूर आय गयेव.. उधिर कन्नौज मा बाकी की शादी कोऊ अउर निपटाय दिहिस तो?.. अभीन कलै की बात लेव.. हमरे साथै रहैं नील वाली गली के कुंजीलाल.. मुंह मा गुटखा भरे हमसे कहे लाग कि आव गुरु जरा चौराहे तक टहिल के आवा जाय.. हम कहा चलौ.. हम डरित है का किसी से.. हुंवा चौराहे पे अमरूद वाला ठेला लगाय रहा.. ई उससे पूछिन मीठा है..
राजू श्रीवास्तव
तो अमरूद वाला इनसे कहिस पहिले मसाला थूकौ फिर कहौ का कहि रहे हौ.. तो कुंजीलाल मसाला थूक के उससे पूछिन अमरूद मीठा है? .. उई कहिस हां हमरा अमरूद तो बहुतै मीठा आय.. तो कुंजीलाल कहिन तो दुई बड़े वाले काट के ओमा नमक लगाय के दई देव .. हम कहा कि जब तुमका अमरूद मा नमक लगाय के खावे का है तो फिर मीठा है काहे पूछेव बे.. ई बात पे अमरूद वाला भी चिरमिराय के खींसे निपोर के कहिस अरे बाबूजी..
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav
अजब चलि रहा आय.. लोगे मीठे मीठे फल मा नमक मिर्ची लगाय के खात हैं.. दोस्तों आजकाल इन्टरनेट पे.. न्यूज चैनल पे एक पलेटफारम सिंगर रानू मंडल केर बहुत चर्चा चालि रही आय.. अचानक आपन गायकी से उई जमीन से आसमान पे पहुंच गयी.. हिमेस रेसमिया उससे गाना गवाईन.. सलमान खान ओका पचपन लाख का फलैट गिफ्ट करि दिहिन अउर आपन अगली फिलिम दबंग-3 मा उनसे गानाऔ गवइहैं..
विज्ञापन
Raju Srivastav
ओकी अईस जबरदस्त कायापलट से परभावित हुई के आपन हालसी रोड वाले संकठा भी सेंट्रल स्टेशन के पलेटफारम नंबर-7 पे बईठ के गाना गाय लगे.. हिमेस रेसमिया तो नाहि आवा मगर पांच छह आवारा कुत्ते संकठा के साथ सुर मा सुर मिलावे लगे अउर जीआरपी वाले आय के उनके दोनों सुर सुजाय दिहिन.. खैर ई तो रही इधिर उधिर की बात.. अब बात करब मुद्दे केर.. बात ई आय कि ई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अलग पगलाय रहे हैं..