फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलीकॉप्टर पर बैठने वाले थे सीएम योगी, अचानक मुड़े और अधिकारियाें पर बिफर पड़े, क्यों कहा जल्द आऊंगा

Mon, 30 Dec 2019 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Dec 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi, who going to sit on helicopter, suddenly turned and said to officials, i will coming soon
गार्ड ऑफ ऑनर लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पदाधिकारियों व जिले के अधिकारियों के साथ बैठक तो नहीं कर पाए लेकिन जाते-जाते हेलीपैड पर ही अधिकारियों की क्लास लगा गए।
CM Yogi, who going to sit on helicopter, suddenly turned and said to officials, i will coming soon
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जिले के विकास व अन्य मामलों की जानकारी हेलीपैड से उतरते ही ली। कहा कि वह बहुत जल्द फिर चित्रकूट आएंगे। इसके लिए विकास कार्य समय से होना चाहिए। दीक्षांत समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में बने हेलीपैड से उतरे ही जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत कर जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली।

 
CM Yogi, who going to sit on helicopter, suddenly turned and said to officials, i will coming soon
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि विकास कार्य में तेजी लाई जाए। बहुत जल्द वह चित्रकूट जिले में होेने वाले विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वैदिक परंपरा वाली शिक्षा यदि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पहले दी जाती तो वह आज अराजकता के अड्डे न बन पाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi, who going to sit on helicopter, suddenly turned and said to officials, i will coming soon
चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के लिए सभी संत चिंतित थे। भाजपा की सरकार में उनकी इच्छा पूरी हो गई। चित्रकूट की भूमि गौरवशाली है। इस भूमि में आने की बार-बार इच्छा होती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के मंदिर में इशारों पर वर्ग विशेष की राजनीति करने वालों पर कई बार कटाक्ष किया। यहां तक कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की शिक्षा प्रणाली को बदलने पर भी जोर दिया। 

 
विज्ञापन
CM Yogi, who going to sit on helicopter, suddenly turned and said to officials, i will coming soon
योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में गरजे - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत सामरोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई जगह पर जाम लगा रहा है। जिससे यात्रियों सहित आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिस गली से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था, उस गली पर फुटपाथ पर दुकान खोलने वालों को दुकान नहीं खोलने दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed