{"_id":"5b025f5d4f1c1be6408b6d79","slug":"cm-yogi-statement-about-poisonous-liquor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े षड़यंत्र के तहत सपा का पूर्व विधायक बिकवा रहा जहरीली शराब, बख्शा नहीं जाएगाः CM योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े षड़यंत्र के तहत सपा का पूर्व विधायक बिकवा रहा जहरीली शराब, बख्शा नहीं जाएगाः CM योगी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 21 May 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नगर और देहात जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशी दारू की दुकान से जहरीली शराब बिकवाने में सपा के पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जहरीली शराब से मौत
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशी शराब की दुकान की आड़ में जहरीली शराब बेचने के पीछे बड़ा षडयंत्र है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। इसके निर्देश कानपुर नगर, कानपुर देहात प्रशासन को दिए गए हैं। मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। पीड़ित परिवारों के प्रति राज्य सरकार की संवेदना है। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। इसका एलान पहले किया जा चुका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मरने वालों की संख्या 14
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मरने वालों की संख्या 14
कानपुर में जहरीली शराब से आठ और की जान गई
जहरीली शराब से मौत
सरकारी ठेके की देशी शराब ने रविवार को आठ और लोगों की जान ले ली थी। 28 की हालत गंभीर है। मरने वालों में कानपुर नगर के सचेंडी के दो और कानपुर देहात के रूरा के पांच और शिवली का एक शामिल हैं। रूरा में शनिवार देर रात भी एक शख्स की जहरीली शराब से मौत हो गई थी, जबकि संचेडी में पांच लोगों की जान गई थी। दो दिन में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। 28 लोगों को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। उर्सला में 5 को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भी कई और लोग बीमार हैं। चपेट में आए लोगों में से कुछ को दिखाई देना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार को शराब से लोगों की जान जाने का सिलसिला शुरू होते ही शराब विक्रेता ने स्टॉक को दुकान के बाहर जमा करके आग के हवाले कर दिया। खुद दुकान बंद करके भाग गया। सरकारी ठेके की शराब जानलेवा साबित होने से आक्रोशित मड़ौली के लोगों ने करीब दो घंटे हंगामा किया। एडीजी, डीएम, एसपी समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों व विधायक प्रतिभा शुक्ला से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और पुलिस शव कब्जे में ले सकी। रूरा थाना क्षेत्र में मड़ौली के अलावा बलेथा, भंवरपुर, शिवली व मघई गांव के लोगों में भी आक्रोश है। मरने व बीमार पड़ने वालों में इन गांवों के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
फोरेंसिक टीम ने ठेके और पीड़ितों से जुटाए सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। जांच से ही स्पष्ट होगा कि किस चीज की मिलावट ने शराब को जानलेवा बना दिया। कानपुर देहात के डीएम राकेश कुमार सिंह के मुताबिक घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार व सेल्समैन के विरुद्ध आबकारी निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। देहात जिले के सभी ठेकों की जांच के निर्देश दिए हैं। आबकारी निरीक्षक नंद किशोर मिश्रा की तहरीर पर शराब बिक्री के लाइसेंसी सतीश व उसके सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।