फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े षड़यंत्र के तहत सपा का पूर्व विधायक बिकवा रहा जहरीली शराब, बख्शा नहीं जाएगाः CM योगी

Mon, 21 May 2018 11:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 May 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
cm yogi statement about Poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत
कानपुर नगर और देहात जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशी दारू की दुकान से जहरीली शराब बिकवाने में सपा के पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-शराब बेचने के पीछे बड़ा षडयंत्र ...
cm yogi statement about Poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशी शराब की दुकान की आड़ में जहरीली शराब बेचने के पीछे बड़ा षडयंत्र है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। इसके निर्देश कानपुर नगर, कानपुर देहात प्रशासन को दिए गए हैं। मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। पीड़ित परिवारों के प्रति राज्य सरकार की संवेदना है। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। इसका एलान पहले किया जा चुका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मरने वालों की संख्या 14

कानपुर में जहरीली शराब से आठ और की जान गई

cm yogi statement about Poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत
सरकारी ठेके की देशी शराब ने रविवार को आठ और लोगों की जान ले ली थी। 28 की हालत गंभीर है। मरने वालों में कानपुर नगर के सचेंडी के दो और कानपुर देहात के रूरा के पांच और शिवली का एक शामिल हैं। रूरा में शनिवार देर रात भी एक शख्स की जहरीली शराब से मौत हो गई थी, जबकि संचेडी में पांच लोगों की जान गई थी। दो दिन में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। 28 लोगों को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। उर्सला में 5 को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भी कई और लोग बीमार हैं। चपेट में आए लोगों में से कुछ को दिखाई देना बंद हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi statement about Poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार को शराब से लोगों की जान जाने का सिलसिला शुरू होते ही शराब विक्रेता ने स्टॉक को दुकान के बाहर जमा करके आग के हवाले कर दिया। खुद दुकान बंद करके भाग गया। सरकारी ठेके की शराब जानलेवा साबित होने से आक्रोशित मड़ौली के लोगों ने करीब दो घंटे हंगामा किया। एडीजी, डीएम, एसपी समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों व विधायक प्रतिभा शुक्ला से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और पुलिस शव कब्जे में ले सकी। रूरा थाना क्षेत्र में मड़ौली के अलावा बलेथा, भंवरपुर, शिवली व मघई गांव के लोगों में भी आक्रोश है। मरने व बीमार पड़ने वालों में इन गांवों के लोग भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
cm yogi statement about Poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत
फोरेंसिक टीम ने ठेके और पीड़ितों से जुटाए सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब  भेजे हैं। जांच से ही स्पष्ट होगा कि किस चीज की मिलावट ने शराब को जानलेवा बना दिया। कानपुर देहात के डीएम राकेश कुमार सिंह के मुताबिक घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार व सेल्समैन के विरुद्ध आबकारी निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। देहात जिले के सभी ठेकों की जांच के निर्देश दिए हैं। आबकारी निरीक्षक नंद किशोर मिश्रा की तहरीर पर शराब बिक्री के लाइसेंसी सतीश व उसके सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed