{"_id":"58f8a7274f1c1bf158470c62","slug":"cm-yogi-says-budalkhand-connect-to-six-lane-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी बोले 'दो साल में सूखे के अभिशाप से मुक्त होगा बुंदेलखंड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी बोले 'दो साल में सूखे के अभिशाप से मुक्त होगा बुंदेलखंड'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बुंदेलखंड का दर्द हरने पहुंचे। उन्होंने दिनभर वहां रहकर पहले पूरे इलाके का जायजा लिया और फिर शाम होने तक बुंदेलखंड को ताबड़तोड़ कई सौगात दे डाली...
विज्ञापन
डेमो
इलाके के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सीएम योगी ने सबसे पहले बुंदेलखंड को सीक्सलेन एक्सप्रेस से जोड़ने की बात कही। सीएम योगी बोले हम गांव गांव जाकर गरीबों को गैस उपलब्ध कराते थे तब लोग कहते थे कि अच्छे दिन कब आएंगे। हमने कहा जब किसी गरीब के घर फ्री में बिजली कनेक्शन और गैस कनेक्शन मिलता है वही हैं अच्छे दिन। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी लोगों को निशुल्क कनेक्शन अगर कोई नहीं देगा तो उसपर कार्रवाई होगी। लोक कल्याण के तहत बिना भेदभाव के सभी का कल्याण हमारी सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
योगी की टेढ़ी नजर अफसरों पर
योगी ने नजर टेढ़ी कर बोला, खाद्य रसद विभाग का खाद्यान्न बाजार में बेचने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी जिसके बारे में उन्होने कभी सोचा भी नहीं होगा। गरीबी रेखा के नीचे सभी गरीबों को खाद्यान्न योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।

सूखे के अभिशाप से मुक्त बुंदेलखंड
योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं सबको इस बात का हर्ष जताना चाहता हूं कि पूरा बुंदेलखंड सूखे के अभिशाप से मुक्त होगा। विकास की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ेगा। किसी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अगर प्रधानमंत्री हमारी सभी योजनाओं को मंजूरी दे दे तो दो साल में बुंदेलखंड सुखे के अभिशाप से मुक्त हो जाएगा।

बुंदेलखंड में लगेंगे उद्योग
योगी ने कहा आने वाले पांच वर्षों के बाद लाखों नौजवानों को रोजगार और नौकरी के अवसर मिलेंगे। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। अन्ना प्रथा को खत्म करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी। गरीबों के सिर ढकने के लिए छत दिलाएंगे। जिनके घरों में शौंचालय नहीं है वहां जल्द से जल्द शौंचालय बनेंगे।

अफसरों को कहा मर्यादित रहकर काम करें
सीएम योगी ने अपने सभी अफसरों को मर्यादित रहकर काम करने की बात कही। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह अपने जनप्रतिनिधि से संपर्क कर हम तक बात पहुंचा सकेगा। अपने मंत्री, सांसद और विधायक तक अपनी बात पहुंचाएं। सभी लगातार काम कर रहे हैं। किसी को कानून को हाथ में लेने का हक नहीं है। कहीं भी कुछ भी गलत लग रहा है तो शिकायत जरूर करें लोग।

अब जिले स्तर के कार्यक्रमों में भी जायेंगे सीएम योगी
हर एक जिले की बात समझेंगे और अगर किसी ने कोई शिकायत की तो हम लोग पहले चरण में समझाएंगे। दूसरे चरण में कार्रवाई करेंगे।
डेमो
सिक्स लेन एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा बुंदेलखंड
सीएम योगी ने कहा बुंदेलखंड को सिक्स लेन एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इससे बुंदेलखंड का विकास तेजी से हो सकेगा।

अन्ना प्रथा को खत्म करने के लिए बनाई नई योजना
अन्ना प्रथा को खत्म करने के लिए नई योजना बनाई गई है। हालांकि उन्होंने यह साफ-साफ नहीं बताया कि इस प्रथा को कैसे खत्म किया जाएगा। बता दें यूपी में अन्ना मवेशी के चलते किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचता है।