फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नक्सली हमले में शहीद अरविंद को 'नम आंखों से विदाई', देश के नायक को नमन

Sat, 27 Jan 2018 07:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Army Armed Forces Last Salute to martyr Arvind
शहीद अरविंद की पुरानी फोटो, शहीद को श्रद्धांजलि देते प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, एसपी पुष्पांजलि, डीएम रवि कुमार एनजी। 
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में नक्सलियों के हमले में शहीद बीएसएफ जवान अरविंद विमल को राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। 'उन्नाव के लाल' अरविंद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीद के घर पहुंच श्रद्धांजलि दी। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी अरविंद विमल की 24 जनवरी की रात नक्सलियों ने निर्ममता से हत्या कर दी थी। 26 जनवरी की रात सीओ जितेंद्र सिंह, बीएसएफ अधिकारी सर्वजीत सिंह सेना के वाहन से शहीद अरविंद का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक घर रसूलाबाद पहुंचे। बेटे के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख मां बेलावती बेहोश हो गईं।

 

जवानों ने अरविंद को अंतिम सलामी दी

Army Armed Forces Last Salute to martyr Arvind
शहीद अरविंद को अंतिम सलामी देते सेना के जवान
राज्यमंत्री रमापति शास्त्री, क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक ब्रजेश रावत, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सांसद हरि साक्षी महाराज, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सपा एमएलसी सुनील सिंह, सरोज सिंह चौहान, अनुराग अवस्थी, रामबरन कुरील, चेयरमैन नैमुद्दीन अंसारी, जिला पंचायत सदस्य सरला वर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम रवि कुमार एनजी, एसपी पुष्पांजलि, एसडीएम मनीष बंसल ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह 11 बजे शहीद अरविंद की अंतिम यात्रा कस्बे में निकाली गई। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पार्थिव शरीर को घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर ले जाया गया। यहां सेना के जवानों ने  अरविंद को अंतिम सलामी दी। 
 

परिवार को अर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी 

Army Armed Forces Last Salute to martyr Arvind
शहीद को कंधा देते सदर विधायक पंकज गुप्ता व बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। 
जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने शहीद अरविंद के परिजनों को शासन से 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से शहीद की मां बेलावती को बीस लाख रुपये का चेक दिया। कस्बे में शहीद अरविंद के नाम से सरकारी अस्पताल, परिवार के एक सदस्य को सेना में नौकरी, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन करने का भी आश्वासन दिया। वहीं बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने जिला पंचायत निधि से शहीद के नाम पर सड़क निर्माण कराने के लिए कहा। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने अपनी निधि से गांव में गेट का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहे प्रतिष्ठान

Army Armed Forces Last Salute to martyr Arvind
शहीद अरविंद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़।
अरविंद के शहीद होने की खबर पर पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया था। शनिवार को कस्बे में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
 
विज्ञापन

मुस्लिम लीग व वकीलाें ने दी श्रद्धांजलि

Army Armed Forces Last Salute to martyr Arvind
रोते बिलखते शहीद अरविंद के परिजन। 
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी ने शहीद अरविंद को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। छिपियाना चौराहे से होते हुए कसाई चौराहा, धवन रोड से शास्त्री पार्क तक निकाले गए कैंडल मार्च के बाद शोक सभा की गई। यहां मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जाबिर, नफीस अहमद, मून ने दो मिनट का मौन रख देश के नायक को नमन किया।  बार एसोसिएशन ने शनिवार को अरविंद विमल को श्रद्धांजलि दी। बार भवन में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान बार अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र, महामंत्री सुशील कुमार, सतीश दुबे, राजेश सिंह, कर्ण बहादुर सिंह, हरीश मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed