{"_id":"5b1030534f1c1b9b6e8b5811","slug":"cm-yogi-adyannath-in-etawah-on-june-1st","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा के गढ़ में सूबे के मुखियाः 655 करोड़ की योजनाओं के होंगे लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के गढ़ में सूबे के मुखियाः 655 करोड़ की योजनाओं के होंगे लोकार्पण और शिलान्यास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इटावा पहुंचेंगे। वह सुबह पौने दस बजे हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद नुमाइश पंडाल में 12 विभिन्न योजनाआें का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
सीएम याेगी अादित्यनाथ
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई। शासन से निर्धारित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 8.50 बजे लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग से निकलेंगे और लॉ मार्टीनियर कालेज के ग्राउंड से इटावा के लिए राजकीय हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
सीएम याेगी अादित्यनाथ
सीएम योगी सुबह 9.45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे सिंचाई गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इस गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कोर/ समन्वय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी जगह इसके बाद कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसद व विधायक समेत जिलाध्यक्षों के बैठक होगी। दोपहर 12 बजे तक बैठक चलेगी। यहां से सीएम योगी नुमाइश पंडाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
दोपहर 12.10 बजे से एक बजे तक सीएम विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे। वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह गेहूं क्रय केंद्रों व विकास कार्यों का निरीक्षण करने जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
दोपहर 2.40 बजे से 3.10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान सीएम सुमेर सिंह किला स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में रहेंगे। दोपहर 3.20 पर वह विकास भवन पहुंच कर शाम 5.20 बजे तक विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 5.35 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।