{"_id":"60843a2d8ebc3e8d5708e811","slug":"class-nine-student-brutally-murdered-due-to-money-dispute-burnt-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्ती का कत्ल: कक्षा नौ के छात्र की दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए किया ये घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती का कत्ल: कक्षा नौ के छात्र की दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए किया ये घिनौना काम
Sat, 24 Apr 2021 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बाबूपुरवा स्थित रेलवे मेमो शेड के पास दोस्तों ने कक्षा नौ के छात्र की पीटकर हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने अधजला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश
- फोटो : amar ujala
इस बीच गुमशुदगी का वायरल मैसेज देख पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलवाकर शिनाख्त कराई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले दो दोस्तों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुंशीपुरवा निवासी चप्पल कारीगर मो. जावेद ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
बड़ा बेटा अरहम व छोटा बेटा मोज्जम (14) था। मोज्जम ने इसी साल कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे रोजा इफ्तार के बाद मोज्जम दोस्तों के पास जाने की बात बोलकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। रात करीब डेढ़ बजे बड़े भाई ने मोज्जम की फोटो के साथ उसकी गुमशुदगी का एक मैसेज वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक के पास उसका अधजला शव मिला। पिता जावेद ने पुलिस को बताया कि मोज्जम को रात के वक्त एक स्कूटी में बीच में बैठे देखा गया था। स्कूटी मुंशीपुरवा निवासी तौहीद अजीज चला रहा था और सबसे पीछे यहीं का निवासी आसिफ इदरीसी बैठा था। तीनों सुजातगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास मां
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने पिता की तहरीर पर उक्त दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक एसीपी बाबूपुरवा विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने हत्या की बात तो कबूल कर ली है, कभी पैसों के लेनदेन को लेकर तो कभी पुराने विवाद की रंजिश को हत्या का कारण बता रहे हैं।