पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का विराट सैलाब उमड़ पड़ा। झमाझम बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी संख्या में श्रद्धालु महाराजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर से लेकर पूरे क्षेत्र तक 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।
Chitrakoot: मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; बारिश के बीच भक्तों ने किया जलाभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:58 AM IST
सार
Chitrakoot News: सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त महाराजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार के मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन