कानपुर में कैंट के मैकूपुरवा गांव के दस वर्षीय रहमान को सोमवार रात फिरौती के लिए गांव के युवकों ने अगवा कर बरगदिया घाट पर गंगा नदी में डुबोकर मार दिया। शव भी नदी में बहा दिया। बरगदिया घाट पर जब रहमान को ले जाया गया तो उसको कुछ शक हुआ।
{"_id":"631066f3303ec1634f616a44","slug":"child-murder-after-kidnapping-in-kanpur-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद बच्चे की हत्या: रहमान को हो गया था शक, बोला था- मुझे कुछ न करना, घर छोड़ दो भइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या: रहमान को हो गया था शक, बोला था- मुझे कुछ न करना, घर छोड़ दो भइया
Thu, 01 Sep 2022 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उसकी वजह थी कि वह सभी को जानता था। फिरौती लेने के बाद उसकी हत्या करते। चूंकि वह रोने चिल्लाने लगा इसलिए पहले ही मार दिया। आरोपियों ने बताया कि बार-बार रहमान उनको भइया भइया कहकर कहता रहा कि मुझे कुछ न करना।
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
नशे के लती हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपी नशे के लती हैं। चारों शराब पीते हैं। कुछ गांजा भी फूंकते हैं। साइको किलर की तरह वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे नशेबाजी भी बड़ी वजह है।

इसलिए रहमान को निशाना बनाया
रहमान के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह लोडर चालक हैं। साथ ही पल्लेदारी का भी काम करते हैं। इसलिए सभी के मन में सवाल था कि आखिर फिरौती वसूलने के लिए उनके ही बेटे को क्यों अगवा किया गया। इस सवाल का जवाब आरोपियों ने दिया। उन्होंने बताया कि रहमान का चाचा चांद है। जिनकी बिस्कुट की फैक्टरी है। उनको यकीन था कि जब फिरौती मांगेंगे तो भतीजे के लिए चांद पैसे देगा। इसलिए रहमान को निशाना बनाया।

मां बोली...मेरे मासूम का क्या कसूर था
मेरा रहमान बहुत सीधा था। न मेरी किसी से दुश्मनी थी। गांव में ही वह खेलता रहता था। आज वहीं चार लोगों ने उसकी जान ले ली। आखिर मेरे मासूम बच्चे का क्या कसूर था...। ये बातें कहकर रहमान की मां शबनम दहाड़ मारकर रोती बिलखती रहीं। पुलिस ने मंगलवार रात को सबसे पहले रहमान के ताऊ यामीन को थाने बुलाया था। उनके सामने ही आरोपियों से पूछताछ की थी। आरोपियों ने उनके सामने ही वारदात कबूली थी लेकिन वह रहमान के माता-पिता से यह बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बुधवार दोपहर तक रहमान के माता-पिता अनजान रहे। आखिर में पुलिस ने उनको पूरी वारदात बताई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।