फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 दिसंबरः हज की जगह वेटिकन सिटी और मस्जिदों में पूजा समेत गिरिराज ने दिए 5 बड़े बयान

Thu, 06 Dec 2018 11:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Central Minister Giriraj Statement about Ram Mandir and Ayodhya
demo
कानपुर के सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि बुलंदशहर में हिंदुओं ने मुस्लिम भाईयों को मंदिरों में नमाज पढ़ने के लिए बुलाया। मंदिरों में नमाज हो सकती तो मस्जिद में राम की पूजा क्यों नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम के पुरुषार्थ के सहारे ही मंदिर का निर्माण होगा।  

 
Central Minister Giriraj Statement about Ram Mandir and Ayodhya
demo
उन्होेंने कहा कि 6 दिसंबर भारतवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इतिहास के दोनों पक्षों से यह दिन महत्वपूर्ण है। कुछ लोग इसके एक पक्ष को देखते हैं तो कुछ लोग दूसरे। लोगों में आज आक्रोश भी है। इतने साल हो गए न कोर्ट ने निर्णय दिया और न किसी सरकार ने इस मामले को सही ढंग से सुलझाने की कोशिश की। कई सरकारें अड़चन लगाती रहीं।
 
Central Minister Giriraj Statement about Ram Mandir and Ayodhya
demo
राजनैतिक दलों की वोट की छदम धर्मनिर्पेक्षता की राजनीति के कारण उसमें एक बार नहीं कई बार अड़चनें आईं। सबसे बड़ा बाधक है भारत के सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास में छदम धर्मनर्पेक्षता की राजनीति। क्या ये सही नहीं है कि देश का बंटवारा धर्म  के आधार पर हो। देश का बंटवारा नहीं हुआ, जिन्ना ने मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने साथ मिलकर पूरी योजना के तहत ऐसा किया। एक तरफ अाजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी दूसरी तरफ भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Central Minister Giriraj Statement about Ram Mandir and Ayodhya
demo
इस बुरी राजनीति ने भारत को तोड़ने का काम किया। देश का टुकड़ा हुआ है धर्म के आधार पर। भारत की अच्छी संस्कृति का फायदा लोगों ने उठाया है। मुगलकाल के पहले भारत के वेद में जाति नहीं वर्ण का वर्णन है। मुगलों के बाद अंग्रेजों ने देश को और खंडित किया। नेहरू ने इसे तार-तार किया। आज करपात्री जी महाराज हैं नहीं, उन्होंने विसंगतियों को लेकर कई बार विरोध किया। हम खड़े हुए जाति के नाम पर और मुस्लिम खड़े हुए धर्म के नाम पर।
 
विज्ञापन
Central Minister Giriraj Statement about Ram Mandir and Ayodhya
demo
हिंदुओं में जाति की और मुस्लिमों में मुसलमान की राजनीति बुरी पार्टियों ने की। नेहरू ने सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया था। सारे राजनैतिक दल जातियों के बहाव में बहते चले गए। आज हमारी पहचान हिंदू नहीं है, सनातनी नहीं है हमारा बंटवारा जाति के आधार पर हो गया है। जहां-जहां हिंदुओं की आबादी गिरती है वहां सामाजिक समरता टूटती जा रही है। कुछ मुस्लिम भाई थ्रेट भी कर रहे हैं ऐसे मुसलमान भाईयों से मैं अपील करता हूं कि मंदिर बनाएं। क्योंकि आज मैं अपना धर्म परिवर्तन कर लूं। मेरे भाई का वंशज और मेरा वंशज हम सभी के पूर्वज एक ही हैं। बाबर का कोई वंशज नहीं है। प्रभु राम ही सबके आराध्य हैं। सब मिलकर देश को एकजुट करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed