{"_id":"5b0043b54f1c1b5b798b523b","slug":"case-of-divorce-on-mobile-in-hardoi-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात करीब 12 बजे पति ने मोबाइल पर किया एक मैसेज, पढ़ते ही 'पत्नी के उड़ गए होश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात करीब 12 बजे पति ने मोबाइल पर किया एक मैसेज, पढ़ते ही 'पत्नी के उड़ गए होश'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
रात के करीब 12 बज रहे थे इसी समय विवाहिता के पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आता है। स्क्रीन पर देखा तो यह मैसेज विवाहिता के पति का था। जैसे ही उसने मैसेज को क्लिक किया उसके होश उड़ गए। मामला यूपी के हरदोई जिले का है।
डेमाे पिक
शहर के धर्मशाला रोड निवासी नियाजुद्दीन की पुत्री शीबा का विवाह 20 अक्टूबर 2013 को नई दिल्ली के चर्च कंपाउंड क्षेत्र अंतर्गत थाना सिविल लाइन के राजनिवास मार्ग 19/3 निवासी इमरान हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन के साथ किया था। इमरान दिल्ली में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। शीबा का कहना है कि पिता ने सामर्थ के मुताबिक भरपूर दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। एक लाख रुपए और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। इसको लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
आगे की स्लाइड में- मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर तलाक दे दिया
आगे की स्लाइड में- मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर तलाक दे दिया
डेमाे पिक
शीबा की मानें तो 23 जनवरी 2016 को इमरान उसे पिता नियाजुद्दीन के घर पर छोड़ गया था। इसके बाद जब लेने नहीं आया तो शीबा ने इमरान हुसैन, उनके पिता अख्तर हुसैन और मां हाजरा बेगम के विरुद्ध न्यायालय में वाद दर्ज करा दिया। यह वाद अभी विचाराधीन है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय को दी गई तहरीर में शीबा ने बताया कि पति इमरान ने 18 मई (शुक्रवार) रात साढ़े ग्यारह बजे पिता नियाजुद्दीन के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर तलाक दे दिया। मैसेज में इमरान हुसैन ने कहा है कि वह पहला तलाक दो जनवरी 2016 को भी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पक्ष दिल्ली में रहता है। सीओ से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।