अब 'बैंक और एटीएम के नहीं लगाने होंगे चक्कर', करें एक कॉल और पैसा आपके पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर डाकघर के पोस्ट मास्टर अखिलेश अवस्थी ने बताया कि पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। 25 हजार रुपये तक की जमा राशि पर 4.5 फीसदी एवं 50 हजार रुपये तक की जमा राशि पर 5 फीसदी एवं 50 हजार से एक लाख तक की जमा राशि पर 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बताया कि देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज लेती है। जबकि पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक से एटीएम लेने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा। मोबाइल एलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा।
इस तरह से बिना बैंक जाए घर पर ही कर सकेंगे लेन-देन
डाक निरीक्षक योगेश कुमार के अनुसार अभी तक लोगों को रुपये की जमा निकासी के लिए बैंक जाना पड़ता है। लेकिन आईपीपीबी के माध्यम से उपभोक्ता को केवल एक फोन कॉल करनी पड़ेगी। निकासी की रकम फोन पर बताने पर डाक वितरित करने वाला डाक कर्मी उपभोक्ता के घर बताई गई रकम एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पहुंचेगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर थंब इंप्रेसन लेकर उपभोक्ता को धनराशि दे दी जाएगी।