{"_id":"5e18bef28ebc3e87f0307eac","slug":"bus-accident-bus-carrying-passengers-catches-fire-after-accident-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज बस हादसाः बस की खिड़की से झांकते बच्चे ने मां की ओर किया इशारा, तभी हो गया धमाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज बस हादसाः बस की खिड़की से झांकते बच्चे ने मां की ओर किया इशारा, तभी हो गया धमाका
Sat, 11 Jan 2020 03:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में ट्रक और बस में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ में जयपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में ट्रक से टक्कर के बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। अचानक बस में हुए विस्फोट के बाद कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बस से यात्रियों की चीखें सुन लोगों का कलेजा कांप गया।
धूं धूं कर जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्लीपर बस में जब आग की लपटें रौद्र रूप धारण कर रही थीं, उसी समय एक मासूम बच्चा बस की खिड़की की तरफ आ गया। लोगों ने उसे कूदने के लिए कहा, वह बार-बार बस के अंदर फंसी अपनी मां की तरफ इशारा कर रहा था। तभी धमाके के साथ आग और विकराल हो गई और बच्चे को आगोश में ले लिया।
तेज धमाके के बाद बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घिलोई गांव में स्लीपर बस व ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में घायल अवस्था में निकले यात्री रामप्रकाश पुत्र ईश्वर दयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस में विस्फोट हो गया। इससे सवारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। उनके अनुसार जयपुर जा रही इस बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूं धूं कर जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
हजारों की भीड़ से जीटी रोड पर यातायात ठप
ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग की जानकारी पर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हर कोई बस में फंसे लोगों को बचाना चाहता था, लेकिन आग की भयंकर लपटें देख कोई भी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस के आसपास लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी। घटना स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई तो दे रही थी लेकिन सभी तमाशबीन बने हुए थे।

कन्नाैज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
जीटी रोड पर ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अफसरों व दमकल को दे दी। सूचना देने के आधा घंटा बाद दमकल मौके पर पहुंची लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। बस में सवारियां जल रही थीं और पानी खत्म होने से दमकल लौट गई।