जयमाल से ठीक पहले दुल्हन को पता चला 'दूल्हे का ये शौक', लाख मिन्नताें के बावजूद लाैटी बरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदानिवादा गांव निवासी राशन विक्रेता इंद्रपाल सिंह यादव ने पुत्री रीतू यादव का विवाह निकारीपुरा उमर्दा, कोतवाली तिर्वा कन्नौज निवासी राजेश यादव पुत्र जयबीर यादव से तय किया था। गुरुवार को राजेश यादव बरात लेकर बिल्हौर के बापू गेस्ट हाउस में पहुंचा था। दुल्हन रीतू यादव के भाई सौरभ, मोनू ने बताया कि उन्होंने बरातियों को स्वागत किया और द्वारचार के दौरान उपहार सौंपे।
जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हा राजेश यादव पिता इंद्रपाल समेत उन्हें जमकर भला बुरा कहने लगा। लेकिन बहन की शादी होने के कारण वह चुप रहे। बहन को राजेश के नशे में धुत होकर गाली गलौज व बेइज्जत करना नागवार गुजरा। इसके बाद रीतू ने शादी से इंकार कर दिया।