फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रजेश हत्याकांड: मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित, डीएनए के लिए बाजू की हड्डी का लिया गया नमूना

Thu, 30 Jul 2020 02:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Brajesh murder case: cause of death unclear, DNA sample taken
ब्रजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अकबरपुर में ब्रजेश के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव पुराना होने के कारण सड़-गल जाने से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर ब्रजेश को पिलाने की बात हत्यारोपी सुबोध ने कबूली थी। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है।


कान्हाखेड़ा के सूखे कुएं में ब्रजेश का शव मिला था। सिर धड़ से अलग था। पोस्टमार्टम में शव अधिक पुराना होने की वजह से सिर धड़ से अलग होने की बात कही गई है। शव आठ से दस दिन पुराना बताया है। डीएनए परीक्षण के लिए मृतक के बायें हाथ के बाजू की हड्डी का नमूना लिया गया है।
Brajesh murder case: cause of death unclear, DNA sample taken
ब्रजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी, सपाइयों ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा
बुधवार को अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेसियों और सपाइयों ने ब्रजेश के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस से पूर्व सांसद ने कहा कि पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। कांग्रेस से पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नीतम सचान, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव और पूर्व मंत्री सतीश पाल ने पीड़ित परिजनों को न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने मृतक ब्रजेश के मौसेरे भाई अखिलेश से पुलिस की बर्बरता की हकीकत जानी। पूर्व सांसद ने कहा कि पूरे मामले को वह प्रमुख सचिव गृह तक ले जाएंगे। प्रकरण की जांच भोगनीपुर पुलिस से न कराकर किसी अन्य थाना पुलिस से कराने की मांग की जाएगी।

 
Brajesh murder case: cause of death unclear, DNA sample taken
ब्रजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दोबारा फोन न आने से थी अनहोनी की आशंका
धर्मकांटा से लापता हुए ब्रजेश के लौटने की उम्मीद अपहर्ता के फोन कॉल पर टिकी थी। चौरा निवासी चचेरे भाई के फोन पर अपहर्ता की बात हुई थी। उसने पांच दिन बाद दोबारा फोन करने की बात कही थी। फिरौती के लिए आई इस कॉल के बाद से ही ब्रजेश के सकुशल होने की मनौती परिवारी मना रहे थे। खेत व घर बेचकर फिरौती देने का मन बना चुके परिवारीजनों की आखिरी उम्मीद अपहर्ता की कॉल पर टिकी थी। चचेरे भाई सर्वेश ने बताया कि पांच दिन बाद अपहर्ता का फोन आने का बेसब्री से इंतजार किया। कॉल मिस न हो इसके लिए फोन पास में ही रखा। अपहर्ता की तरफ से जब कोई कॉल नहीं आई तो ब्रजेश के नंबर पर लगातार कॉल की। अपहर्ता का दोबारा फोन न आना अनहोनी का इशारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brajesh murder case: cause of death unclear, DNA sample taken
ब्रजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ब्रजेश की मां को दिया पांच लाख का चेक
बुधवार को संसदीय क्षेत्र जालौन-गरौठा के सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा और जिलाधिकारी ब्रजेश के घर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। दोनों ने ब्रजेश की मां को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की चेक दी।
विज्ञापन
Brajesh murder case: cause of death unclear, DNA sample taken
ब्रजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को सबसे पहले क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा चौरा गांव पहुंचे। परिवारीजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बाद में डीएम राकेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने पांच लाख रुपये की चेक मृतक की मां विमला देवी को दी। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, राहुलदेव अग्निहोत्री, रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य योगेंद्र द्विवेदी, एसडीएम राजीव राज, तहसीलदार आरएस वर्मा मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed