फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिल्ली डंडा बना 'मौत का खेल', हाईटेंशन लाइन से चिपककर लड़के की मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Boy dies due to exposure to railway hightation line
मालगाड़ी की छत पर पड़ा शव और ऊपर से निकली इलेक्ट्रिक लाइन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में रेलवे गंज निवासी भगवानदास गुप्ता का सबसे छोटा बेटा अजीत (14) मोहल्ले के ही स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अजीत रेलवे के मालगोदाम यार्ड में साथियों के साथ गिल्ली डंडा खेल रहा था। साथियों ने बताया कि इस बीच गिल्ली मालगाड़ी की छत पर चली गई। अजीत गिल्ली उठाने मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया।



 
Boy dies due to exposure to railway hightation line
मालगाड़ी की छत पर पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
छत पर जैसे ही खड़ा हुआ उसका सिर ऊपर से गुजरी रेलवे की एचटी लाइन से छू गया। करंट के झटके के साथ अजीत मालगाड़ी की छत पर गिर गया। इस पर लोगों ने शोर मचाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज के साथ आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। अजीत ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों व अन्य लोगों ने हंगामा काटा। वे डीआरएम को मौके पर बुलाए जाने व जीआरपी एवं आरपीएफ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े रहे। 


 
Boy dies due to exposure to railway hightation line
चौकी प्रभारी से आक्रोशित लोगों की नोंक झोंक - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप था कि घटना 9.45 बजे की है। वे लोग लगभग 10 बजे पहुंच गए थे। जब वे आए तो उनका बेटा जिंदा था और छत पर तड़प रहा था। एचटी लाइन में सप्लाई बंद कराने के लिए स्टेशन पर अफसरों के चक्कर लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। हंगामा करीब सवा दो घंटे तक चला। इस बीच पुलिस और मौके पर पहुंचे अफसर भीड़ को समझाने और नियंत्रित करने के लिए परेशान रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने किशोर के पिता से प्रार्थनापत्र लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने छत से शव उतारने दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boy dies due to exposure to railway hightation line
पटरी के टुकड़े को उठाते आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ और जीआरपी पर भीड़ ने निकाली भड़ास 
प्रदर्शनकारियों ने आरपीएफ व जीआरपी के जवानों पर जमकर भड़ास निकाली। भीड़ ने पुलिस पर पथराव करने का भी प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि जीआरपी और आरपीएफ के जवान यार्ड में खेलने वाले बच्चों से रुपये वसूलते हैं। 


 
विज्ञापन
Boy dies due to exposure to railway hightation line
ट्रैक पर कुछ यूं डाल दिया गया स्लीपर - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक बाधित होने की जानकारी मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। स्टेशन पर मौजूद अफसर प्रदर्शन स्थल के आस पास बने रहे। साथ ही मंडल स्तरीय अफसर भी रेल पथ व रेल यातायात विभाग के अफसरों से पल पल की जानकारी लेते रहे। करीब सवा दो घंटे के हंगामे के बाद ट्रैक क्लीयर होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

अफसरों ने अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों को रास्ते में ही रुकवा दिया गया। अप रूट पर पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस को करना स्टेशन, अप रूट पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को बालामऊ से कुछ पहले व दो रन थ्रू ट्रेनों को भी रास्ते में रोक दिया गया। इसी तरह डाउन रूट पर आ रही चंडीगढ़ सहारनपुर एक्सप्रेस आंझी स्टेशन के आगे, शाजहांपुर बालामऊ पैसेंजर को शाहाबाद से पहले व एक रनथ्रू ट्रेन को रास्ते में रोक दिया गया। ट्रैक क्लीयर होने तक ये ट्रेनें आधा से एक घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed