बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी फिल्म ‘सुपर जासूस’ की शूटिंग के लिए कानपुर आए। यहां उन्होंने अपने दिल की बात कह ही डाली और कानपुर की तारीफ करते नहीं थके। जानें क्या कहा...
राजपाल ने कहा यहां के वातावरण में हर धर्म की खुशबू आती है। बचपन से ही कानपुर आना लगा रहता था। काम के सिलसिले में भी कई बार यहां पर आया हूं। कानपुर इंडस्ट्रियल शहर है जहां पर ऑर्डेनेंस और लेदर फैक्ट्रियां हैं। पवित्र गंगा भी बहती है जो इसकी खूबसूरती में चार- चांद लगाती है।
कहा कानपुर एक अलाइव (जिंदादिल) शहर है। यहां के लोगों से बात करने में अपनापन सा लगता है। यही वजह है कि इस शहर में आना-जाना लगा ही रहता है।
राजपाल बोले कि कलाकार, पत्रकार, शिल्पकार, चित्रकार, निर्माणकार कुछ ऐसे कार होते हैं जो समाज की अलग- अलग छवि को प्रस्तुत करते हैं। जहां एक पत्रकार समाज की सच्चाई दिखाता है वहीं एक कलाकार वो बातें दिखाता है जो समाज में होती है लेकिन छुपी हुई।
पर्दे पर निभाए अपने सभी कैरेक्टर के बारे में वे बोले कि उन्होंने हर रंग के किरदार निभाएं हैं। खुद से वादा किया है कि कोई भी कैरेक्टर दुबारा रिपीट नहीं करेंगे। वहीं हर रोल में खुद को एक चैलेंज देता हूं।