{"_id":"5c1a4095bdec22569632f08e","slug":"bollywood-actor-kiran-kumar-statement-about-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोटिया पठान की जिंदगी का एक ही मकसद...मुन्ना की मौत, पीएम मोदी को लेकर किरण कुमार ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटिया पठान की जिंदगी का एक ही मकसद...मुन्ना की मौत, पीएम मोदी को लेकर किरण कुमार ने ये कहा
Thu, 20 Dec 2018 08:49 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
किरण कुमार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भाकियू नेता उमेश बाथम खुद को भाजपा नेता भी बताते हैं। वह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। मंगलवार को उन्होंने सीपी गेस्ट हाउस के प्रांगण में भाजपा के झंडे बैनर व पोस्टर लगाकर हिंदी फिल्म के डायरेक्टर संदीप बाथम और एक्टर किरण कुमार को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर 'लोटिया पठान की जिंदगी का एक ही मकसद..मुन्ना की मौत' सुनकर लोग झूम उठे।
डेमो पिक
एक्टर किरण कुमार ने कहा 2018 समाप्त होने वाला है। 2019 में देश की जनता को बच्चों के भविष्य के साथ देश के भविष्य व विकास के लिए फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता बनकर यहां नहीं आए हैं और न ही वह यह कह रहे हैं कि किस पार्टी को वोट देना है। हालांकि वह अपना मत भाजपा को ही करते हैं।
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से दिल्ली पहुंच कर देश को मजबूत किया है। कार्यक्रम आयोजक उमेश बाथम की तारीफ की और कहा कि वह नायक हैं। चेहरा देखकर पढ़ लेते हैं। यदि इन्हें टिकट मिला और चुनाव जीते तो यह निश्चित ही जनता की सेवा करेंगे। भाजपा के लिए प्रचार करने के सवाल पर फिल्म एक्टर ने कहा कि उमेश को टिकट मिलेगा तो वह जरूर प्रचार करने यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
भीड़ से डायलॉग बोलने की फरमाइश आई तो उन्होंने तेजाब फिल्म के डायलॉग बोलने के साथ कहा कि उनकी चार्ली टू नई फिल्म आ रही है। इसमें उन्होंने नायक व खलनायक के दोनों रोल अदा किए हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
इस मौके पर डायरेक्टर संदीप बाथम ने कहा टिकट मिले तो कमल को खिलाने का काम करें। फिल्म डायरेक्टर और एक्टर को आयोजक ने सम्मानित किया गया।