फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कन्नौज में साइकिल पर सवार होते ही इस नेता ने खोला मोर्चा

Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
bjp leader Rambaksh Singh Verma joins Samajwadi Party lok sabha election 2019
डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रोफेसर डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा ने बुधवार को सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने बीते रविवार को ही उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन छोड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जबकि उनके पुत्र आलोक वर्मा को सपा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

bjp leader Rambaksh Singh Verma joins Samajwadi Party lok sabha election 2019
डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के तेराजाकेट में जनसभा को संबोधित करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में रामबख्स ने बेटे और पत्नी के साथ सपा की सदस्यता ली। अखिलेश ने उनका स्वागत भी किया। इससे पूर्व सपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया, जबकि उनकी संस्तुति पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके पुत्र और तिर्वा से भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ चुके आलोक वर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया।

bjp leader Rambaksh Singh Verma joins Samajwadi Party lok sabha election 2019
डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान रामबख्स वर्मा ने भाजपा को सवर्णों और सपा को पिछडे, दलितों और शोषितों की पार्टी बताया। कहा, दो बार हारने वाले सवर्ण को तीसरी बार भी टिकट देना पार्टी की विचारधारा को बताता है। जनसभा को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader Rambaksh Singh Verma joins Samajwadi Party lok sabha election 2019
डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रामबख्स सिंह वर्मा भाजपा से 1994 से 2006 तक लगातार दो बार राज्यसभा सांसद रहे। 1977 में जनता पार्टी की टिकट से और 1989 में जनता दल की टिकट पर उमर्दा विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1991 में जनता दल की टिकट से कन्नौज लोकसभा और 1999 में भाजपा की टिकट से फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। पत्नी रामनंदिनी वर्मा ने 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी की टिकट से उमर्दा विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
bjp leader Rambaksh Singh Verma joins Samajwadi Party lok sabha election 2019
डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा में आए सपेरा समाज के लोगों से वादा किया कि सरकार आने पर सौरिख में एक्सप्रेस वे के किनारे सपेरा समुदाय के लोगों के लिए एक नया गांव बसाएगी। जिसमें तीन लाख पांच हजार रुपये वाला लोहिया आवास देंगे। शौचालय और पानी की व्यवस्था भी होगी। सभी समाज के लोगों को सामान हक नहीं मिल रहा है। आबादी के हिसाब से हक सामान मिलना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed