{"_id":"5f9d07398ebc3e9be83ae676","slug":"bikru-scandal-jai-went-with-car-to-absolve-vikas-dubey-shocking-revelation-in-custody-remand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे को फरार कराने कार लेकर गया था जय, कस्टडी रिमांड में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे को फरार कराने कार लेकर गया था जय, कस्टडी रिमांड में चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 31 Oct 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कानपुर: पुलिस कस्टडी में जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद दहशतगर्द विकास दुबे को फरार कराने के लिए जय बाजपेई कार से रवाना हुआ था। शहर में जब पुलिसकर्मियों को देखा तो उसने अपनी व अन्य दो कारों को विजय नगर में खड़ा कर दिया और भाग निकला। जय को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने ये दावा किया है।
विकास दुबे कानपुर: जय से मिलने पहुंचा उनका परिवार
- फोटो : amar ujala
जय के खिलाफ ये तथ्य साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने की पुष्टि करता है। अब देखना है कि पुलिस ठोस सबूत कोर्ट में पेश कर पाती है या नहीं। बिकरू कांड के बाद जय की तीन कारें फॉर्च्यूनर, ऑडी और वेरेना विकास की मदद को रवाना हुई थीं। यही तीनों कारें विजयनगर में पुलिस को मिली थीं।
विकास दुबे कानपुर: पुलिस कस्टडी में जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
जय को रिमांड पर लाकर पूछताछ करने के बाद विवेचक मणिशंकर शुक्ला ने बताया कि ऑडी कार खुद जय चला रहा था। फॉर्च्यूनर उसका दोस्त राहुल सिंह, वेरेना एक ड्राइवर चला रहा था। सूत्रों के मुताबिक जय ने पुलिस की पूछताछ में इन आरोपों को खारिज किया है। वो खुद को निर्दोष बता रहा था। पुलिस पर फर्जी फंसाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कानपुर: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से पास किया था स्कैन
सचिवालय के फर्जी पास के मामले में जय ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह राहुल सिंह के साथ लखनऊ गया था। जहां सचिवालय के पास एक विधायक की गाड़ी में लगे पास को अपने मोबाइल से स्कैन किया था। फिर कानपुर आकर एक दुकान से प्रिंट आउट निकाला था। पुलिस अब दुकानदार से भी पूछताछ करेगी, जिसने उसका प्रिंट आउट निकाल कर दिया था।

विकास दुबे कानपुर: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
थाने पहुंचे जय के परिजन
जय के रिमांड की जानकारी पर उसकी पत्नी श्वेता व अन्य परिजन काकादेव थाने पहुंच गए। पुलिस पहले जय को थाने लाई और फिर नंबर प्लेट बरामद करने गई। वापस करीब तीन घंटे तक काकादेव थाने में ही पूछताछ की। परिवार वालों ने उससे मिलने के लिए भी कहा लेकिन पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। ढाई बजे जय को अस्पताल ले गई, फिर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। शाम चार बजे जेल में दाखिल किया।
कुर्की की तैयारी
जय का दोस्त राहुल सिंह भी मामले में आरोपी है। पुलिस उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू ले चुकी है। एसपी पश्चिम ने बताया कि अब राहुल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए जल्द कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।