फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास दुबे जब पुलिस वालों को मार रहा था तो मनु, खुशी और रेखा कर रहीं थी ये घिनौना काम

Tue, 06 Oct 2020 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Oct 2020 04:37 PM IST
Bikeru scandal: Manu, Khushi and Rekha were doing this disgusting work when Vikas Dubey was killing policemen
विकास दुबे: चार्जशीट में पुलिस का दावा, बदमाशों का साथ देने के मिले साक्ष्य - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में मनु पांडेय उर्फ वर्षा ने बदमाशों का सहयोग किया था। पुलिस को इसके पुख्ता साक्ष्य मिले हैं पर इनकी पुष्टि बाकी है। मनु का आरोपी बनना लगभग तय हो गया है। हालांकि पुलिस ने चार्जशीट में जिस तरह के तथ्य मनु के बारे में दर्ज किए हैं, उससे एक बात तो साफ हो गई कि पुलिस ने दोहरा खेल खेला है।

 
Bikeru scandal: Manu, Khushi and Rekha were doing this disgusting work when Vikas Dubey was killing policemen
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
न सीधा आरोपी बनाया है और न ही उसे क्लीन चिट दी। जो तथ्य दिए हैं, उससे क्लीन चिट देना भी संभव नहीं है। बिकरू निवासी मनु के घर पर ही डीएसपी देवेंद्र मिश्र को मारा गया था। घर की चौखट पर तीन अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी। वारदात के बाद मनु के फोन कॉल रिकॉर्डिंग के कई आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

 
Bikeru scandal: Manu, Khushi and Rekha were doing this disgusting work when Vikas Dubey was killing policemen
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
जिससे पर्दाफाश हुआ था कि मनु भी साजिश में शामिल है। मगर पुलिस ने उसको आरोपी नहीं बनाया। पुलिस की चार्जशीट में लिखा है कि मनु के खिलाफ जो साक्ष्य मिले हैं, उससे साबित हो रहा है कि उसने घटना में साथ दिया। विवेचना जारी है। साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Bikeru scandal: Manu, Khushi and Rekha were doing this disgusting work when Vikas Dubey was killing policemen
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
आखिर अब तक क्या कर रही थी पुलिस 
वारदात को तीन महीने बीत गए हैं। इसके बावजूद पुलिस का कहना है कि मनु के खिलाफ साक्ष्य तो हैं लेकिन उसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस पर पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। तीन महीने के दौरान आखिर पुलिस साक्ष्यों की पुष्टि क्यों नहीं कर सकी। ये भी सवाल है कि कहीं पुलिस मनु को बचा तो नहीं रही है। 

 
Bikeru scandal: Manu, Khushi and Rekha were doing this disgusting work when Vikas Dubey was killing policemen
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बचाने के बजाए महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को मरवाया
पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को जेल भेजा है। चार्जशीट में पुलिस ने लिखा है कि जब पुलिसकर्मी जान बचाने को इधर-उधर भाग रहे थे और घरों में जाकर छिप गए थे तो इन महिलाओं ने फोन के माध्यम से बदमाशों को सूचना दी। सूचना पाकर बदमाश वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed