फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: साहब आपका कोई मरता तो क्या ऐसा होता, ये दर्द है उस परिवार का जिसका खाकी ने चिराग बुझा दिया

Sun, 09 Jun 2019 06:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activist dies by police jeep in kanpur
सांसद के सामने रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

साहब आपके परिवार के बेटे की जान गई होती, तो क्या ऐसे ही होता। आरोपी दरोगा पर ऐसे ही हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाती, जिससे उसे कोर्ट से फौरन जमानत मिल गई। दरोगा ने जानबूझकर रजत की जान ली है। दरोगा को फांसी हो। अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगे। ये बात शनिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा राशि की चेक देने पहुंचे सांसद सत्यदेव पचौरी, डीएम और एसएसपी के सामने रजत के परिजनों ने कही। परिजनों ने एसएसपी को खूब खरी-खोटी सुनाई। अफसरों और सांसद ने पीड़ित परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया।

Bajrang Dal activist dies by police jeep in kanpur
सांसद के सामने रोते बिलखते परिजन, पुलिस से होती नोकझोक - फोटो : अमर उजाला

कल्याणपुर थाने की जीप से कुचलकर मंगलवार देर रात रावतपुर मथुरा नगर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता रजत वर्मा की मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर सांसद, डीएम विजय विश्वास पंत और एसएसपी अनंत देव तिवारी रजत के घर पहुंचे। रजत की बुआ पूनम और बहन तान्या ने एसएसपी से कहा कि आधे घंटे तक रजत जीप के नीचे दबा रहा। दरोगा और होमगार्ड रजत को अस्पताल नहीं ले गए। उल्टा उनके घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गए। अगर तुरंत रजत को अस्पताल ले जाते तो शायद बच जाता।

Bajrang Dal activist dies by police jeep in kanpur
पुलिस से होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा को छुड़ा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में सीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इस दौरान एसएसपी से परिजनों की तकरार हुई। सांसद और डीएम ने परिजनों को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक सांसद और अफसर रजत के घर में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Dal activist dies by police jeep in kanpur
सांसद के सामने रोते बिलखते परिजन, पुलिस से होती नोकझोक - फोटो : अमर उजाला

पिता अजय कुमार ने सांसद और अफसरों से कहा कि रजत उनका इकलौता बेटा था। दरोगा ने उसकी जान ले ली। रजत की मौत के सदमे से उसकी मां और बहनें अभी तक उबर नहीं पाई हैं। वहीं रजत की मां ने अफसरों से कहा कि हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए।  

विज्ञापन
Bajrang Dal activist dies by police jeep in kanpur
पीड़ित परिवार को आश्वासन देते एसएसपी, डीएम व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला

रजत के पिता अजय ने एसएसपी को एक और प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि इसी के आधार पर आरोपी दरोगा मोहम्मद जाबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। एसएसपी ने जांच कराकर प्रार्थना पत्र को पहले से दर्ज एफआईआर की विवेचना में शामिल कराए जाने का भरोसा परिजनों को दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed