फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: सांसद साक्षी महाराज पीड़िता के घर पहुंचे, सपा-कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, लाठीचार्ज

Sat, 07 Dec 2019 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Attempts to stop Cabinet Minister Swami Prasad Maurya, police took action on Congressmen
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मौत के बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार सुबह से ही पीड़िता के परिजनों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। परिवार को सांत्वना देने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी भी पीड़िता के गांव पहुंची।
Attempts to stop Cabinet Minister Swami Prasad Maurya, police took action on Congressmen
कांग्रेसियों को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के जाते ही स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। मौर्य का काफिला आते 100 से अधित कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को हटाने का प्रयास किया तो उग्र होकर कांग्रेसी सड़क पर लेट गए। जिस पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया।
Attempts to stop Cabinet Minister Swami Prasad Maurya, police took action on Congressmen
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
इसके ठीक बाद पीड़िता के गांव सांसद साक्षी महाराज व प्रभारी मंत्री कमला रानी वरुण पहुंची। उसी दौरान सपाइयों व कांग्रेसियों ने मंत्री जी वापस जाओ के नारे लगाकर गाड़ी को रोक लिया और वापस जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Attempts to stop Cabinet Minister Swami Prasad Maurya, police took action on Congressmen
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
जिसपर पुलिस प्रशासन ने विपक्ष के सभी नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद भी माहौल और बिगड़ता गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को काफी दूर तक खदेड़ा।
 
विज्ञापन
Attempts to stop Cabinet Minister Swami Prasad Maurya, police took action on Congressmen
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में पीड़िता का शव भी गांव पहुंचने वाला है। पीड़िता के घर पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हैं। भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed