कानपुर से जुड़ी यादें और तस्वीर- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ये तस्वीर उस समय की है जब वह फूलबाग में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
डालते हैं एक नजर महान शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जी कुछ खास तस्वीरों पर...
2 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
कानपुर से जुड़ी यादें और तस्वीर- कानपुर में फूलबाग की उस रैली में अपार भीड़ भाजपा को वोट देने के इरादे से नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी को सुनने के लिए जमा हुई थी।
3 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
कानपुर से जुड़ी यादें और तस्वीर- अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में ऐसा नशा था कि हर कोई उनके पास जाना चाह रहा था।
4 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
कानपुर से जुड़ी यादें और तस्वीर- एक घंटे से अधिक समय तक अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांच की गिलास में भरा हुआ पानी आधा पिया और आधा भरा हुआ गिलास डायस पर रख दिया। उसी के पास में अटल ने अपने गले से उतारी गई फूलों की माला भी रख दी थी। जैसे ही अटल बिहारी का भाषण खत्म हुआ और वह मंच से उतरकर सुरक्षा घेरे में चले गए। वहां मौजूद भीड़ अचानक मंच की तरफ भागने लगी। मंच पर रखे वाजपेयी की गले से उतारी गई माला पाने के लिए खींचतान शुरू हो गई।
5 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
चित्रकूट से जुड़ी यादें और तस्वीर- सन् 2003 में 27 व 28 मार्च को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट का भ्रमण किया था। प्रभु श्रीराम की नगरी चित्रकूट में अटल बिहारी वाजपेयी ने दो दिन बिताए थे।