फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषों से उम्मीदवारों ने पूछे ऐसे सवाल, जानकर हर कोई हैरान

Wed, 01 Feb 2017 01:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
astrologer and candidate conversation
डेमो पिक
ज्यादा से ज्यादा वोट पाने की जुगत में प्रत्याशी अपनी कुंडली लेकर ज्योतिषियों के चक्कर काट रहे हैं। नामांकन की तरह चुनाव लड़ने की रणनीति कैसी हो, इस पर भी ज्योतिषियों से राय मशविरा हो रहा है। ज्योतिषाचार्य गौरव महाराज का कहना है कि 26 जनवरी से शनि की चाल बदली है। इससे कई राशियों के जातक प्रभावित हो रहे हैं।

 

मीन का चंद्रमा रहेगा

astrologer and candidate conversation
डेमो पिक
बुधवार को वसंत पंचमी है। लुंबक योग उत्तरा भाद्र पद नक्षत्र और मीन का चंद्रमा रहेगा। लिहाजा सभी राशियों के प्रत्याशियों के लिए बुधवार का दिन नामांकन की दृष्टिकोण से बेहतर साबित होगा। इसके अलावा 6 फरवरी सोमवार को रोहिणी नक्षत्र व अमृत योग रहेगा। इस दिन भी प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकते हैं। 30 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है और भाजपा, सपा बसपा व कांग्रेस सभी दलों के प्रत्याशी भी घोषित हो चुके हैं। मंगलवार को नामांकन का दूसरा दिन बीतने के बाद भी किसी खास प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा है। 

कुछ ऐसे हैं ज्योतिषों से उम्मीदवारों के सवाल

astrologer and candidate conversation
डेमो पिक
- किस देवी देवता का स्मरण किया जाए?
- किस दिन और तारीख का नामांकन शुभ रहेगा ?
- पार्टी कार्यालय किस दिशा में खोला जाए ?
- किस रंग के कपड़े पहने जाए?
- कौन से रत्न की अंगूठी और माला धारण की जाए ?
- कुंडली में राजयोग है कि नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ और गुरुओं के यहां टेक रहे माथा

astrologer and candidate conversation
डेमो पिक
प्रत्याशी अपनी जीत के लिए परिवार समेत सिद्वपीठों रक्तदंतिका, अक्षरा, पीतांबरा, जालौनी माता और ठडेश्वरी मंदिर आदि पर जाकर भी नतमस्तक हो रहे हैं। इसके अलावा परिवार के गुरुओं के दरवाजे भी खटाखटा रहे हैं।  बस किसी तरह एक मर्तबा ्िवजय श्री की माला उनके गले पड़ जाए।
 
विज्ञापन

पत्नी, बच्चे भी मान रहे मन्नतें

astrologer and candidate conversation
डेमो पिक
प्रत्याशियों की तरह उनकी पत्नियां और बच्चे भी जीत के लिए फिक्रमंद नजर आ रहे हैं। लिहाजा उम्मीदवारों के रिश्तेदारों ने भी मंदिरों में जा-जाकर मन्नतें मानना शुरू कर दिया है। कोई प्रसाद की मन्नत माने है तो कोई कलश चढ़ाने अथवा मंदिर में घंटा टंगवाने की अर्जी लगाकर अपनों की जीत की कामना कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed