गांव के बाहर कुटिया डालकर रह रहे एक बाबा ने रामलीला देखने जा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रामलीला में बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद कुटिया के पास अबोध बच्ची रोते हुए मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर मौके से आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।
कुटिया में 7 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म, 'बाबा के भेष में हैवान' पुलिस की गिरफ्त में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन