फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में एक और बड़ा खुलासा, विकास दुबे के खूनी इरादे से अफसर रहे अनजान, पहले से कर रखा था मौत का इंतजाम

Fri, 06 Nov 2020 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case News: Another major revelation in the Bikru scandal, officer's unaware of Vikas Dubey's bloody motives
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को पता था कि विकास दुबे खूनी खेल खेलने की तैयारी में है। इसके बावजूद आला अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई। उन्हें पता होता तो शायद दबिश के दौरान और पुख्ता इंतजाम किए जाते। इसमें मुख्य भूमिका चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा की रही।
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case News: Another major revelation in the Bikru scandal, officer's unaware of Vikas Dubey's bloody motives
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
इसके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी विकास की करतूत की जानकारी थी। बिकरू कांड में पुलिस ने एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को जेल भेजा है। उन पर आरोप है कि वो साजिश में शामिल हैं। विकास दुबे को संरक्षण दिया। दबिश की सूचना भी विकास तक पहुंचाई। नतीजतन विकास और उसके गुर्गों ने आठ पुलिसकर्मियों को मार दिया। इन दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका पर एसआईटी ने भी मुहर लगा दी है।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case News: Another major revelation in the Bikru scandal, officer's unaware of Vikas Dubey's bloody motives
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इसमें उस कॉल रिकॉर्डिंग को भी अहम तथ्य के तौर पर शामिल किया है, जिसमें विकास एक सिपाही से फोन पर कहता है कि अगर आ गए तो एक-एक का खून कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने लिखा है कि सिपाही ने एसओ को विकास की धमकी के बारे में जानकारी दी लेकिन उसने ये बात दबा ली। इससे साजिश में शामिल होने की पुष्टि होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case News: Another major revelation in the Bikru scandal, officer's unaware of Vikas Dubey's bloody motives
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी से करीबी का जय ने खूब उठाया फायदा
जयकांत बाजपेई पूर्व एसएसपी का बेहद करीबी था। उनकी शह पर उसने कई विवादित जमीनों का सौदा किया। शस्त्र लाइसेंस बनवाने में भी आधा दर्जन पुलिसकर्मियों का साथ जय को मिला। इसमें एलआईयू के भी अफसर शामिल हैं। एक पूर्व एसएसपी व एक एसपी का करीबी रहा है। जिसके जरिये उसने अवैध संपत्ति बनाई। एसआईटी ने इस बारे में विस्तार से जांच कर तथ्यों को जुटाया है। उन तस्वीरों को भी जांच में शामिल किया है, जिसमें जय पुलिस अफसरों के साथ में हैं। सबसे अधिक तस्वीरें उसकी पूर्व एसएसपी के साथ की हैं। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case News: Another major revelation in the Bikru scandal, officer's unaware of Vikas Dubey's bloody motives
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
चुनावों में विकास का दखल, मनमाफिक करवाता था वोटिंग
ग्रामीणों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर एसआईटी की जांच में दहशतगर्द की एक और करतूत पर मुहर लगी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने रिपोर्ट में लिखा है कि ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत चुनावों में विकास दुबे का पूरा दखल रहता था। वो मनमाफिक प्रत्याशी को वोटिंग करवाता था। यही नहीं विधायकी और सांसदी के चुनाव में वो दो दर्जन से अधिक गांवों के वोटरों का ठेका लेता था। इस वजह से बड़े नेता भी उसको सलाम करते थे। सूत्रों का दावा है कि अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के साथ विकास की फोटो को भी जांच में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed