{"_id":"5cae183dbdec2214541215ec","slug":"amit-shah-kanpur-and-kannauj-visit-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सीटों पर अमित शाह की पैनी नजर, डिंपल को शिकस्त देने के लिए बना दिया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सीटों पर अमित शाह की पैनी नजर, डिंपल को शिकस्त देने के लिए बना दिया प्लान
Wed, 10 Apr 2019 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
दस लोकसभा सीटों पर अमित शाह करेंगे विस्तार से चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा 13 या 14 अप्रैल को कानपुर महानगर में चुनावी समीक्षा बैठक करने आ सकते हैं। दोनों नेताओं के लिए होटल भी बुक कर दिया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए बनाई संचालन समिति के पदाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। समिति के साथ दोनों प्रमुख नेताओं की कई दौर की बैठक होंगी। पूरी तरह से गोपनीय रखी जाने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष करो-मरो की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महानगर आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों को बुलाकर सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी कीमत में उन्हें प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहिए।
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
अब लोकसभा 2019 का चुनाव आया तो ठीक उसी तरह की बैठक एक बार फिर से अमित शाह महानगर में करने वाले हैं। इसमें 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें इन लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
शाह विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस मौके पर जेपी नड्डा की मौजूदगी से भी यह साफ है कि भाजपा यूपी में किसी भी सीट पर कोई भी चांस लेना नहीं चाहती है। यहां तक विशेष लोकसभा सीटों पर भी जीत के इरादे से रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
अमित शाह
इन विशेष सीटों में बुंदेलखंड क्षेत्र में एक मात्र सीट कन्नौज है, जिस पर पिछली बार की मोदी लहर में भी विजय नहीं मिल पाई थी। इस बार पूरी कवायद है कि सीट को कब्जे में लिया जाए। इसके लिए कई स्टार प्रचारकों को कन्नौज में प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।