{"_id":"5c7d4cb5bdec221473372f93","slug":"akhilesh-yadav-party-president-statement-about-bjp-and-air-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने भाजपा को सुनाई खरी खोटी, एयर स्ट्राइक के बारे में बाेले कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने भाजपा को सुनाई खरी खोटी, एयर स्ट्राइक के बारे में बाेले कुछ ऐसा
Tue, 05 Mar 2019 06:25 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां पूंजीवादी है, इनके शासनकाल में केवल एक दर्जन पूंजीपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इनका हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा झूठा निकला है।
डेमो
प्रदेश अध्यक्ष सपा के जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अमहद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि सपा, बसपा व रालोद का गठबंधन मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा और प्रधानमंत्री का नाम भी तय करेंगे। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।
डेमो
उन्होंने भाजपा पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा देश व सेना के साथ है। देशहित में सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को छलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, चुन्ना हुसैन, ज्ञानेंद्र निरंजन, मद आदि मौजूद रहे। भले ही 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हो, लेकिन बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित होने के बाद जब पहली बार सपा के प्रदेश अध्यक्ष जनपद आए तो उनसे मिलने न तो बसपा प्रत्याशी अजय अहिरवार ही पहुंचे और न जिलाध्यक्ष परशुराम पाल ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
डेमो
सपा प्रदेश अध्यक्ष अकेले ही भाजपा पर निशाना साधते रहे। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल का कहना है कि कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, हो सकता है इस कारण कोई बसपाई न पहुंचा हो।