{"_id":"5f3d2b9b795de4203b0246ee","slug":"akhilesh-yadav-gave-a-big-statement-against-bjp-in-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा लॉयन सफारी घूमने पहुंचे अखिलेश, बोले- भाजपा की हर चाल को भांपकर बनाएंगे रणनीति, ये बड़ी बात भी कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा लॉयन सफारी घूमने पहुंचे अखिलेश, बोले- भाजपा की हर चाल को भांपकर बनाएंगे रणनीति, ये बड़ी बात भी कही
Thu, 20 Aug 2020 06:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Aug 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
इटावा लॉयन सफारी घूमने पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
लॉयन सफारी घूमने बुधवार को इटावा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हर चाल को भांपकर चुनावी रणनीति बनाएंगे। शिवपाल सिंह के समाजवादियों के एकजुट करने के बयान वाले सवाल पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हर चाल से सतर्क रहना पड़ेगा।
Trending Videos
इटावा लॉयन सफारी घूमने पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक कार से उन्होंने पूरे सफारी का भ्रमण किया। उनके पहुंचने के करीब एक घंटे बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो धीरे-धीरे सपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। करीब घंटे भर में कार्यकर्ताओं का हुजूम जुट गया और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। हालांकि अखिलेश ने उन्हें नारेबाजी करने से रोका और मुलाकात की।
इटावा लॉयन सफारी घूमने पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने नहीं दिया गठबंधन का संकेत
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादियों को एकजुट करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा और प्रदेश के मौजूदा हालात से लड़ने के लिए समाजवादियों को एक साथ आना चाहिए जिसके लिए वे हमेशा प्रयास भी करते रहे हैं। शिवपाल के बयान से इटावा की राजनीति का रुख भी बदल रहा था।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे उम्मीदवार शिवपाल के बयान को सपा, प्रसपा गठबंधन के रूप में देख रहे थे। लेकिन, बुधवार को अखिलेश ने शिवपाल के बयान पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल इस पर कोई बात नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा की हर चाल को समझकर कदम आगे बढाएंगे। अखिलेश के इस बयान से फिलहाल चाचा-भतीजे के बीच किसी तरह के गठबंधन का संकेत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
इटावा लॉयन सफारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से मंत्रियों की मौत पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इससे बचने के लिए हर किसी को सावधानी बरतनी होगी। जब तक इसका सटीक इलाज नहीं मिलता सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो मंत्रियों की कोरोना से मौत हो गई। सरकार ने लॉकडाउन इसलिए किया था कि इस दौरान अस्पतालों और इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। लेकिन, सरकार कोरोना से बचाव के लिए धरातल पर कुछ नहीं कर पाई।
इस सरकार में इंसान से बसों तक को किया जा रहा अगवा
आगरा में बस हाईजैक मामले पर अखिलेश ने कहा कि अभी तक इंसानों का अपहरण हो रहा था, इस सरकार में अब बसों को अगवा किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने दुर्लभ जीवों को देखने वाला इतना बड़ा सफारी बनवाया जो आने वाले दिनों में और वृहद रूप में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि शेर की तरह ही इटावा सफारी भी प्रदेश भर के लिए गर्व की बात है। यह सफारी दुनिया के नक्शे में दर्ज होगा।