{"_id":"5ac484ec4f1c1bca618b5617","slug":"after-dalit-movement-bsp-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलनः BSP की राजनीति फिर से निकल पड़ी, BJP में जाने वाले बसपाइयों का कुछ यूं बदला रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आंदोलनः BSP की राजनीति फिर से निकल पड़ी, BJP में जाने वाले बसपाइयों का कुछ यूं बदला रुख
Wed, 04 Apr 2018 01:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा की लाइन में थे, बसपा की बैठक में पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों के एकजुट प्रदर्शन का राजनीतिक असर भी देखने को मिला है। कानपुर में एक दिन पहले तक जो बसपाई भाजपा में शामिल होने की जुगत में लगे थे, वे मंगलवार को बसपा की बैठकों में शामिल हुए। कुछ ने तो आगामी लोकसभा चुनाव में अपना निर्वाचन क्षेत्र भी बसपा के टिकट के जरिये ही तलाशना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि इस विरोध से बसपा की राजनीति फिर से निकल पड़ी है।
2 of 4
दलितों के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा में जाने का मन बना रहे नेताओं का बदला रुख
पिछले करीब दो साल में पूरे मंडल से 100 से अधिक बसपा नेता और इससे कहीं ज्यादा समर्थकों ने बसपा से किनारा कर लिया था। इसमें कुछ तो दूसरी पार्टियों में चले गए तो कुछ दूसरी पार्टियों की तलाश में थे। अब अचानक से उनका हृदय परिवर्तन होता दिख रहा है।
3 of 4
कहा जा रहा है कि इस विरोध से बसपा की राजनीति फिर से निकल पड़ी है
बसपा के एक नेता जो सपा नेत्री डिंपल यादव के गढ़ वाले क्षेत्र से एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, वे पिछले छह महीने से भाजपा में शामिल होने की जुगत में लगे थे। बताया जा रहा है कि उनका नाम ऊपर तक चल भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
100 से अधिक बसपा नेता और इससे कहीं ज्यादा समर्थकों ने बसपा से किनारा कर लिया था
मंगलवार को कानपुर में अचानक वे बसपा की बैठक में दिखे तो बसपाई भी चौंक गए। हालांकि किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। अंदर ही अंदर उन्हें देखकर दूसरे नेता मुस्कुराते जरूर रहे। पता चला है कि ऐसे नेता जो कुछ समय पहले बसपा से हट गए थे, वे जल्द ही लखनऊ पहुंचकर पार्टी हाईकमान से मिलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।